Bigg Boss 16: बिग बॉस में ऐसे कई कंटेस्टेंट रहे हैं जिनकी धूम्रपान की आदत सारी हदें पार कर देती है। इस सीजन में भी ऐसे कई कंटेस्टेंट हैं। टीवी एक्टर अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) को भी धूम्रपान की बुरी लत लगी हुई है। खुद एक्टर ने ही इस हात का खुलासा किया है। शालीन भनोट (Shalin Bhanot) से बात करते हुए अंकित गुप्ता ने बताया कि धूम्रपान की वजह से अब उनकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ रहा है और उन्हें अब यह समझ आने लगा है। घर में कई कंटेस्टेंट धूम्रपान की आदत का शिकार हैं, अंकित गुप्ता के इस खुलासे के बात से ही उनके फैंस का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी चिंता जाहिर कर रहे हैं।
Bigg Boss 16 Ankit Gupta
सिगरेट से शुरू होती है अंकित की सुबह
टीवी एक्टर अंकित गुप्ता ने शालीन भनोट के बताया, ‘धूम्रपान का असर अब मेरी हेल्थ पर होने लगा है।’ इसके साथ ही अंकित ने आगे कहा कि किस तरह धूम्रपान की लत अब उन्हें परेशान करने लगी है। वह सुबह-सुबह ही करीब 6 से 7 सिगरेट पी जाते हैं। इससे यकीनन उसकी हेल्थ खराब हो रही है और वह महसूस कर सकते हैं। जिस पर शालीन भनोट भी उन्हें धूम्रपान कम करने की सलाह देते हैं।
अंकित गुप्ता होंगे घर से बेघर
इस हफ्ते अंकित गुप्ता बिग बॉस के घर से बेघर होने वाले हैं, बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि शो मे सबसे कम योगदान देने की वजह से घरवाले यह फैसला लेते हैं कि अंकित गुप्ता को ही घर से बेघर होना चाहिए। इस बीच नॉमिनेशन से बचने के बावजूद अंकित घर से बाहर हो जाएंगे।
प्रियंका चौधरी ने 25 लाख रुपये गंवा कर अंकित गुप्ता को बचाया था, हालांकि मेकर्स की इस चाल ने पूरा गेम ही पलट दिया है। हालांकि फैंस इस बात पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।
