Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता बने घर के नए कप्तान, हुआ सत्ता में परिवर्तन! क्या खतरे में आई साजिद खान की मंडली?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 5, 2022, 02:47 PM IST

Bigg Boss 16 New Captain: अंकित गुप्ता के शांत व्यवहार के कारण ऐसे काफी कम लोग हैं जो उन्हें घर के एक अच्छे कप्तान के रूप में देखते हैं। बावजूद इसके अब अंकित गुप्ता बिग बॉस के नए कप्तान बन गए हैं। आज कप्तानी के टास्क में अंकित गुप्ता ने जीत हासिल कर ली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अंकित गुप्ता बन गए घर के नए कप्तान।
  • कप्तानी टास्क में अंकित गुप्ता को मिलेगी जीत।
  • इसके साथ ही अब घर की सत्ता में फेरबदल होने वाला है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में आज 5 दिसंबर के एपिसोड में कप्तानी को लेकर खूब हंगामा होने वाला है। एक तरफ जहां बिग बॉस (Bigg Boss 16 New Captain) के नए प्रोमो में सुंबुल तौकीर खान और प्रियंका चौधरी, कप्तानी को लेकर लड़ती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर अब कप्तानी की बाजी अंकित गुप्ता मारने वाले हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अंकित गुप्ता, बिग बॉस 16 के नए राजा या कहें कप्तान बनने वाले हैं। बिग बॉस के नए प्रोमो में प्रियंका चौधरी कप्तानी के टास्क में अंकित गुप्ता को ललकारती और चुनौती देती नजर आ रही हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या राजा बनने के बाद अंकित, प्रियंका से बदला लेने वाले हैं, या अभी भी उनके साथ ही गेम खेलते नजर आएंगे।

Ankit Gupta Becomes New Captain

Ankit Gupta Becomes New Captain

अंकित गुप्ता के राज में चलेगा बिग बॉस

बिग बॉस के सूत्रों के अनुसार यह दावा किया जा रहा है कि अंकित गुप्ता आज कप्तानी का टास्क जीतने वाले हैं। जिसके बाद उन्हें घर का नया कप्तान बना दिया जाएगा। अंकित गुप्ता के साजिद खान वाली टीम के साथ संबंध भी बुरे नहीं हैं। वह प्रियंका चौधरी के नजदीक तो जरूर हैं लेकिन दूसरी तरफ टीना दत्ता वगैरह से भी उनके रिश्ते अच्छे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि अंकित कप्तान बनने के बाद खुलकर अपनी गेम खेल पाएंगे। या फिर प्रियंका के इशारों पर ही नाचते रहेंगे।

End of Feed