Bigg Boss 16 Highlights: अर्चना गौतम बनीं घर की नई कैप्टन, करण जौहर ने लगाई गोरी नागोरी को फटकार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 12:10 AM IST

Bigg Boss Season 16, 21 Oct 2022 Episode Highlights: आज का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। शो की शुरुआत में प्रियंका और अर्चना ने घरवालों को किया परेशान।वहीं, बिग बॉस ने शिव को हटाकर अर्चना को बनाया नया कैप्टन।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 का आज का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा
  • घर की नई कैप्टन बनीं अर्चना गौतम
  • अर्चना की कैप्टेसी में घरवालों ने की जमकर चोरी

Bigg Boss 16 Highlight : आज का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। शो की शुरुआत में प्रियंका और अर्चना सोते हुए नजर आती हैं। वहीं, शिव, गौतम और निमृत हंसी मजाक करते हैं। ये सब देखकर प्रियंका और अर्चना का पारा बढ़ जाता है। प्रियंका कहती हैं कि डिसिप्लिन नाम की चीज नहीं है। अगर मेरी नींद पूरी नहीं होती है तो मेरी तबीयत खराब हो जाती है। इसके बाद अर्चना और प्रियंका सभी घरवालों को सोने नहीं देते हैं। अर्चना घरवालों के पास जाकर थाली बजाने लगती हैं, ये सब देखकर घरवाले गुस्सा हो जाते हैं। शालीन प्रियंका से कहते हैं कि तुम उसे बढ़ावा दे रही हूं। अगली सुबह प्रियंका और अर्चना कैप्टन शिव की बात मानने से इंकार कर देते हैं।

Archana gautam (1)

Archana gautam bigg boss 16

शिव लगातार अर्चना और प्रियंका को उठाते हुए दिखाई देते हैं। अर्चना और प्रियंका नियमों का बार- बार उल्लंघन करती हैं। जब शिव प्रियंका से पूछते हैं कि आप अपनी ड्यूटी करोगे ना? इसके जवाब में प्रियंका कहती हैं मैं अपनी ड्यूटी करने से मना नहीं कर रही हूं लेकिन तब करूंगी जब मेरा मन करेगा। नियमों के बार - बार टूटने से बिग बॉस शिव को अपनी पॉवर का इस्तेमाल करने को कहते हैं। शिव प्रियंका को जेल भेजते हैं। प्रियंका एक बॉक्स में बैठी रहती हैं। इतना ही नहीं शिव सौंदर्या और अर्चना को भी अंग्रेजी में बात करने की वजह से जेल भेजते हैं।

End of Feed