Bigg Boss 16, 15 November Episode Preview Written Update: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के आज 15 नवंबर का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। आज दर्शकों को एक तरफ टीना दत्ता और शालीन भनोट की दोस्ती में दरार देखने को मिलने वाली है। वहीं दूसरी तरफ अर्चना गौतम अपने पुराने रौद्र रूप में नजर आने वाली हैं। बिग बॉस 16 के आज के एपिसोड में गुस्सा, हंसी मजाक और लड़ाई-झगड़े का फुल डोज दर्शकों को मिलेगा। आइए जानते हैं कि बिग बॉस के घर में आज क्या-क्या देखने को मिलने वाला है।
Bigg Boss 16 New Episode Preview
अर्चना का रौद्र रूप दोबारा सामने आएगा
बिग बॉस के जारी प्रोमों के अनुसार अर्चना गौतम और प्रियंका चौधरी के बीच काम को लेकर लड़ाई होने वाली है। यह लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि अर्चना, प्रियंका को टच करने लगती हैं, जिसका प्रियंका विरोध करती हैं। वहीं दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ जाती है कि अर्चना, प्रियंका के मां-बाप के बारे में भी बोलना शुरु कर देती हैं। अर्चना कहेंगी, ‘तेरे मां-बाप ने इतना भी नहीं सिखाया है क्या’। जिसके बाद प्रियंका और भी गुस्से में आ जाएगी। इस बीच सौंदर्या दोनों का बीच-बचाव करती दिखेंगी।
घरवाले उठाएंगे प्रियंका और अंकित के रिश्तों पर सवाल!
इस बीच आज के एपिसोड में प्रियंका और अंकित का रिश्ता हॉट टॉपिक रहने वाला है। साजिद और उनका पूरा ग्रुप जिसमें, अब्दू, शिव से लेकर टीना और स्टैंड सभी अंकित और प्रियंका के रिश्ते पर सवाल उठाते दिखने वाले हैं। घरवालों का मानना है कि प्रियंका, अंकित को बाकी लोगों के साथ बात करने से रोकती हैं और अंकित को ऐसा बनाने की कोशिश कर रही हैं जैसा वो है भी नहीं। घर वालों के अनुसार प्रियंका ही अंकित को लड़ने के लिए बोलती है जबकि अंकित ऐसा नहीं करना चाहता।
टीना और शालीन की दोस्ती में आएगी दरार
बिग बॉस ने आज के एपिसोड से पहले एक प्रोमो जारी किया है जिसमें टीना और शालीन के बीच वाद-विवाद होता नजर आ रहा है। टीना, शालीन से कहती हैं, तुम्हें जब भी मैं कुछ बोलती हूं तो तुम्हें लगता है कि मैं कोई चीज सिखा रही हूं, तुम पर थोप रही हूं और मुझे ये बिलकुल पसंद नहीं हैं’। शालीन और टीना के बीच आज के एपिसोड में एक और खिचड़ी पकती नजर आने वाली है।
