Bigg Boss 18 BTS: कंटेस्टेंट्स के फ्यूचर की वाट लगाने आ रहे हैं सलमान खान, अब नई थीम के साथ होगा नया तांडव

Bigg Boss 18 BTS: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 के प्रीमियर होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए है। इस बीच मेकर्स प्रोमो शेयर कर फैंस का उत्साह बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। अब कल मेकर्स ने सलमान खान का बिटिएस वीडियो शेयर किया है। आइए एक नजर इस रिपोर्ट पर डालते हैं।

Bigg Boss 18 BTS: सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को लेकर खबरें तजे हो गई हैं। अभी हाल ही में मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो साझा किया था, जिसके बाद फैंस बहुत उत्साहित हो गए हैं। इस नए सीजन के साथ सलमान खान एक बार फिर टीवी पर वापसी कर रहे हैं। बता दें की कुछ महीने पहले खत्म हुए बिग बॉस ओटीटी 3 को अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने होस्ट किया था। अब शो के प्रीमियर से पहले मेकर्स दर्शकों को प्रोमो और शूट के बिटिएस वीडियो शेयर कर उनके उत्साह को और बढ़ा रहे हैं। अब कल रात मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया, जिसके देखने के बाद फैंस खुद को कॉमेंट करने से रोक नहीं पाए हैं। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss 18 BTS video

कलर्स चैनल पर शेयर किए गए बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में सलमान खान बोलते नजर आ रहे हैं की "ये आँख देखती भी थी और दिखती भी। पर सिर्फ आज का हा। पर खुलेगी एक ऐसी आँख, जिससे लिखा जाएगा इतिहास का पल। देखेगी ये आने वाला कल। होगा विज्ञान का प्रलय। खुलेगी स्वयं काल की आँख। इस साल देखेंगे बिग बॉस घर वालों का फ्यूचर। तो कौन बदलेगा अपनी रितन किस्मत। देखोगे अब होगा टाइम का तांडव।"

End of Feed