Hina Khan Puts Full Stop On Breakup Rumors With Rocky Jaiswal: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। हिना खान का 2 अक्टूबर को जन्मदिन है, जिसे सेलिब्रेट करने के लिए एक्ट्रेस अभी से ही गोवा पहुंच चुकी हैं। हिना खान ने गोवा में रहते हुए अपनी सेल्फी भी शेयर की, जिसमें वह बेहद प्यारी लगीं। लेकिन इन सबमें एक खास बात तो यह भी कि हिना खान (Hina Khan) के साथ-साथ रॉकी जैसवाल भी गोवा पहुंचे हैं। इतना ही नहीं, हिना खान ने अपने और रॉकी जैसवाल के ब्रेकअप की खबरों पर भी रोक लगा दी है।
दरअसल, हिना खान (Hina Khan) ने गोवा में रहते हुए रॉकी जैसवाल के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों साथ में बैठे नजर आए। हिना खान ने रॉकी जैसवाल को टैग करते हुए उनके साथ हीलिंग हार्ट वाला इमोजी शेयर किया। इसे देखकर कहा जा सकता है कि हिना खान और रॉकी जैसवाल का रिश्ता फिर से पटरी पर आ रहा है। रॉकी जैसवाल के अलावा हिना खान की मम्मी भी गोवा पहुंची हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ भी हंसते-मुस्कुराते हुए फोटो शेयर की, जो कि फैंस को भी खूब पसंद आ रही है।

हिना खान ने शेयर की रॉकी जैसवाल संग फोटो
रॉकी जैसवाल को लोगों ने किया था ट्रोल
बता दें कि हिना खान (Hina Khan) ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किये थे, जिसके जरिए एक्ट्रेस ने जाहिर किया था कि शादी से उनका विश्वास उठ चुका है। हिना खान की क्रिप्टिक पोस्ट देख लोगों ने भी अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि उनका ब्रेकअप हो गया है। इन अटकलों के चक्कर में रॉकी जैसवाल को भी लोगों ने जमकर ट्रोल किया, साथ ही आरोप लगाया कि वह कैंसर जैसी परेशानी में भी हिना खान को छोड़कर चले गए।
