Bharti Singh ने हिजाब पहनने वाली महिला का पैपराजी के सामने उड़ाया यूं मजाक? इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

Fact Check: हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि भारती सिंह ने एक मुस्लिम महिला का मजाक उड़ाया है. ऐसे में भारती सिंह ट्रोल भी हो रही हैं. हालांकि, कुछ लोग भारती सिंह का सपोर्ट भी कर रहे हैं. आइए आपको वीडियो दिखाते हैं.

Bharti Singh Make Fun Of Muslim Lady: कॉमेडियन भारती सिंह लाफ्टर क्वीन हैं. वह जहां भी जाती हैं वहां पर लोगों को अपने अंदाज में खूब हंसाती हैं. पहले वह कपिल शर्मा के साथ नजर आती थीं लेकिन अब वह अपने शो लाफ्टर शेफ में टीवी सेलेब्स के साथ खूब मस्ती करती हैं. भारती सिंह पैपराजी की भी फेवरेट हैं और इस वजह से वह हर बार पैप्स के साख खूब मस्ती करती हैं लेकिन इस बार भारती सिंह ने पैपराजी के सामने ही अपनी एक मुस्लिम फेन का मजाक उड़ा दिया, जिसके चलते मुस्लिम महिला ने अपना हिजाब उतार दिया. आइए आपको इस वीडियो की सच्चाई बताते हैं.

bharti

instagram - Photo Credit

भारती सिंह ने उड़ाया मुस्लिम महिला का मजाक?

भारती सिंह (Bharti Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कॉमेडियन पैपराजी के साथ हमेशा की तरह मस्ती करती दिख रही हैं. कहा जा रहा है कि तभी वहां पर हिजाब पहने हुए एक महिला आ जाती है और वह भारती सिंह के साथ सेल्फी लेने के लिए कहती है. इस मौके पर कॉमेडियन कुछ ऐसा बोल देती हैं कि वहां पर सब लोग हंसने लगते हैं. भारती सिंह अपने कॉमेडियन को छुपा नहीं पातीं और महिला को बोल पड़ती हैं, 'आपकी क्या फोटो आएगी.' भारती सिंह की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने गलते हैं. ऐसे में महिला अपने मुंह पर से हिजाब हटा देती है और फिर भारती के साथ सेल्फी लेती है. इस मौके पर अली गोनी भी यहीं पर होते हैं.

End of Feed