'मैं हर्ष के साथ नहीं रह सकती...'- शादी के 9 साल बाद Bharti Singh ले रही हैं पति से तलाक? खुद बताया रिश्ते का सच

Bharti Singh Break Silence On Divorce Rumors With Haarsh Limbachiyaa: मशहूर कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने अपने और हर्ष लिम्बाचिया के तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और मामले का सच बयां किया है।

Bharti Singh Break Silence On Divorce Rumors With Haarsh Limbachiyaa: मशहूर कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। भारती सिंह अपने जोक्स से हमेशा लोगों को खूब हंसाती हैं। लेकिन हाल ही में भारती सिंह का एक बयान देखते ही देखते लाइमलाइट में आ गया है। इतना ही नहीं, भारती सिंह (Bharti Singh) के इस बयान ने उनके फैंस को भी चौंकाकर रख दिया है। इस बयान में भारती सिंह ने अपने और हर्ष लिम्बाचिया के तलाक के सिलसिले में बात की है। उन्होंने यू-ट्यूब पर व्लॉग साझा कर अपने और हर्ष लिम्बाचिया के रिश्ते का सच भी फैंस के सामने बयां किया है। यह भी पढ़ें: 'मैंने तुरंत भाजपा छोड़ दी...' चंद घंटों में ही Shekhar Suman ने लिया था राजनीति से संन्यास

bharti singh (10)

भारती सिंह ने हर्ष संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

    भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने व्लॉग में कहा, "दोस्तों मैं अब हर्ष के साथ नहीं रह सकती। क्योंकि अब हम दोनों के बीच में दरारें आने लगी हैं। इरीटेशन होने लगी है और बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जो हर्ष बर्दाश्त नहीं कर पाता है। हमारे रिश्ते में पड़ी दरार और अब हम अलग हो रहे हैं। ऐसा बहुत सारी घटिया न्यूज में आ रहा है जो कि बहुत ही गलत है। हम बिल्कुल भी अलग नहीं हो सकते, शायद मर कर भी अलग न हों। ये जो न्यूज होती है, वो सुनने में बहुत मजा आता है कि भारती और हर्ष के बीच पड़ी दरार, उनके रिश्ते में आई खटास। खटास! हमारे घर में नींबू अच्छे नहीं आ रहे हैं और खटास? व्लॉग में कई बोली गई चीजें होती हैं जो पोर्टल उठा लेते हैं।" यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui की दूसरी शादी की खबर सुन Bharti Singh के उड़े होश, कहा "उन्हें नई ज़िंदगी के लिए बधाई"

    End of Feed