Bharti Singh-Harsh Limbachiyaa New Car: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया यूट्यूबर पर अपने कॉमेडी वाले ब्लॉग बनाने के लिए काफी फेमस हैं, इस बीच अब भारती और हर्ष ने 1.5 करोड़ रुपये की एक नई गाड़ी खरीद ली है। हर्ष और भारती की इस नई गाड़ी की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। हाल ही में हर्ष और भारती ने अपने प्यारे बेटे गोला का दूसरा जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर यूट्यूब पर दोनों के व्लॉग्स भी काफी वायरल हो रहे हैं। भारती सिंह का यूट्यूब चैनम LOL (Life of Limbachiyaas) को काफी पसंद किया जाता है।
Bharti Singh and harsh Limbachiyaa New Car
हर्ष और भारती ने खरीदी 1.51 करोड़ की गाड़ी
इस बीच अब सोशल मीडिया पर हर्ष और भारती अपनी नई गाड़ी के चलते चर्चा में आ गए हैं। दोनों ने पास पहले भी कई लग्जरी कार थीं, इस सूच में अब एक ब्रैंड न्यू मर्सडीज का नाम भी शामिल हो गया है, जिसकी कीमत सोशल मी़डिया पर 1.51 करोड़ बताई जा रही है। आइए इस तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।
हर्ष ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कार के साथ अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वो नई गाड़ी के साथ नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए हर्ष ने लिखा, 'मेरी नई कार मेरी खुशी का ठिकाना है।' हर्ष और भारती को इस नई गाड़ी के लिए फैंस से लेकर सितारों की भी काफी बधाई मिल रही है।
