'भाग्यलक्ष्मी' फेम Maera Mishra ने दिया बेटी को जन्म, धनतेरस पर 'लक्ष्मी' को लेकर पहुंचीं घर

Bhagyalakshmi Fame Maera Mishra Welcomes Baby Girl: टीवी के पॉपुलर शो 'भाग्यलक्ष्मी' से जबरदस्त पहचान बनाने वाली मायरा मिश्रा ने बेटी को जन्म दिया था। वहीं धनतेरस पर वह बेटी को लेकर घर पहुंचीं हैं।

Bhagya Lakshmi Fame Maera Mishra Welcomes Baby Girl: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मायरा मिश्रा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। मायरा मिश्रा इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों में बने रहती हैं। मायरा मिश्रा हाल ही में मम्मी बनी हैं और उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की खुशखबरी मायरा मिश्रा ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी है। वहीं अब मायरा मिश्रा अपनी नन्ही परी को लेकर घर पहुंचीं, जहां उनका धूमधड़ाके से स्वागत हुआ। मायरा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनका और बेटी का स्वागत धूमधाम से आरती उतारकर किया गया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Elvish Yadav का डेटिंग रूमर्स पर फूटा गुस्सा, बोले- हर किसी के साथ मेरा नाम जोड़ना बंद करो

Maera Mishra बनीं मां (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

मायरा मिश्रा अपने पति राजुल सिंह यादव के साथ बेटी को लेकर घर पहुंचीं। वहां सबसे पहले तीनों की आरती उतारी गई। वीडियो में आगे नजर आया कि मायरा मिश्रा ने पति के साथ केक भी कट किया। एक्ट्रेस की खुशी तो देखने लायक रही ही, वहीं परिवार में भी हर किसी के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट दिखाई दी। मायरा मिश्रा ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा, "इस धनतेरस, लक्ष्मी जी केवल हमारे घर पर पधारी ही नहीं, बल्कि इसे उन्होंने अपना घर बना लिया है। हमारी खुशियों, प्यार और समृद्धि की नन्ही सी सौगात।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेकर्स चाहते हैं जोड़ियां बनें'- Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट ने खोली पोल, लव-स्काउट पर भी उठाए सवाल (Exc)

End of Feed