Bhabiji Ghar Par Hain: बीमारी के बाद खुद के पैरों पर खड़े हुए Aasif Sheikh, बीवी का सहारा लेकर चढ़े सीढ़ियाँ

Aasif Sheikh is Able To Walk: टीवी एक्टर आसिफ शेख कुछ रोज पहले शूटिंग करते वक्त बीमार पड़ गए थे। अब हाल ही में एक्टर को पेप्स ने मुंबई की सड़कों पर देखा जहां वो खुद के पैरों पर चल रहे थे लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हे अपनी पत्नी का सहारा लेना पड़ा।

Aasif Sheikh is Able To Walk: छोटे परदे का चर्चित शो 'भाबीजी घर पर हैं' में विभूति नारायण का किरदार सभी को काफी पसंद है। बीवी से डरना और सामने वाली भाभी पर लट्टू होता होना ये सब लोगों को काफी पसंद आता है। इसी किरदार को सालों से निभा रहे आसिफ शेख इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ रोज पहले 'भाबीजी घर पर हैं'की फिल्म की शूटिंग करते हुए आसिफ शेख बीमार पड़ गए थे। सीन शूट करते हुए आसिफ बेहोश हुए और इलाज कराने आनन-फानन मुंबई लौटे। अब हाल ही में एक्टर को मुंबई के गलियारे में पैपराजी ने स्पॉट किया।

Asif Sheikh is Able To Walk After Illness

सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hain) फेम आसिफ शेख (Aasif Sheikh) जो बीमार पड़ने के बाद खुद के पैरों पर चल भी नहीं पा रहे थे उन्हे आज स्पॉट किया गया। एक्टर आसिफ शेख को गाड़ी से उतरते हुए देखा लेकिन वो लंगड़ाकर चल रहे थे। बाद में धीरे-धीरे चलते हुए उन्होंने अपनी बीवी का हाथ पकड़ा और उनके सहारे सीढ़ियाँ चढ़ी। हालांकि इस दौरान आसिफ ने पेप्स से कोई बात ना करते हुए बिल्डिंग के अंदर चले गए। आसिफ के चेहरे से साफ नजर आ रहा था की वो बीमार हैं और रिकवरिंग मोड़ पर चल रहे हैं।

End of Feed