Jasmin Bhasin-Aly Goni Wedding: टीवी एक्टर जैस्मिन भसीन और अली गोनी इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ रोज पहले अपने वलॉग के जरिए कपल ने रिवील किया था की वो लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगे। कपल ने हाल ही में मुंबई के किसी इलाके में बड़ा घर खरीदा है जिसे जैस्मिन ही डिजाइन करेंगी। दोनों को डेट करते हुए 5 साल से ज्यादा हो गए है और लोग बस शादी की शहनाइयाँ सुनने के लिए टीआरएस रहे हैं। अब हाल ही में कपल की खास दोस्त ने दोनों की शादी से जुड़ा एक खुलासा किया।
रुचिता शर्मा के शो 'रुश विद रुच' में टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukherjee) ने कहा 'इस साल जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और अली गोनी (Aly Goni) की शादी हो रही है, या फिर अगले साल होगी। शादी होगी और इस साल के अंत तक जरूर होगी।' ऐसे में ये खबर सुन फैंस खुशी से मानों दोनों के लिए झूम उठे हैं। कृष्णा मुखर्जी दोनों की बेहद करीबी दोस्तों में शामिल होती है। अगर कृष्णा ऐसा कह रही हैं तो मतलब इस साल जैस्मिन और अली का निकाह हो सकता है। जैस्मिन और अली की मुलाकात शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सेट पर हुई थी।
सबसे पहले जैस्मिन को अली से प्यार हुआ लेकिन एक्टर ने रिश्ते को प्यार में ना बदलकर दोस्ती का नाम दे डाला था। बाद में जब जैस्मिन 'बिग बॉस 14' के घर में गईं तब अली ने अपने दिल की बात कही। शो में दोनों के बीच का प्यार देखकर तो खुद सलमान खान भी उनके फैन हो गए थे। अब देखना दिलचस्प होगा की कृष्णा के बाद अपनी शादी की खबरों पर जैस्मिन और अली क्या कहेंगे।
