'भाभी जी घर पर हैं' की Shubhangi Atre 45 की उम्र में कर रही हैं प्यार का इंतजार? बोलीं, 'कभी-कभी अकेला लगता है'

Bhabhi Ji Ghar Par Hai Shubhangi Atre On Finding New Relationship: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'भाभी जी घर पर है' की अंगूरी भाभी ने हाल ही में रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

Bhabhi Ji Ghar Par Hai Shubhangi Atre On Finding New Relationship: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'भाभी जी घर पर है' की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। शुभांगी अत्रे ने टीवी की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। यूं तो वह कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं, लेकिन बतौर अंगूरी भाभी उन्हें खूब पसंद किया गया। शुभांगी अत्रे को उनकी बेबाकी के लिए भी खूब जाना जाता है। साल 2022 में शुभांगी अत्रे अपने पति पीयूष पूरे से अलग हो गई थीं, वहीं 2025 में उनका तलाक फाइनल हो गया। लेकिन अप्रैल माह में ही शुभांगी के एक्स-पति पीयूष पूरे का निधन हो गया। वहीं अब शुभांगी अत्रे ने अपनी जिंदगी में नए रिलेशनशिप की तलाश पर चुप्पी तोड़ी है। यह भी पढ़ें: Bhabiji Ghar Par Hai: शुभांगी अत्रे ने दिया शिल्पा शिंदे को मुंहतोड़ जवाब, कहा, 'मैं कॉपी नहीं कर रही...'

shubhangi atre

नए रिश्ते की तलाश में हैं शुभांगी अत्रे? (फोटो क्रेडिट- शुभांगी अत्रे इंस्टाग्राम)

    शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) से जब इंटरव्यू के दौरान रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह सिंगल हैं और किसी भी तरह की रिलेशनशिप में नहीं आना है। शुभांगी अत्रे ने इस बारे में कहा, "मैं किसी भी तरह के रिलेशनशिप में नहीं आना चाहती हूं। मेरा अनुभव कहता है कि पति-पत्नी से ज्यादा अच्छा रिश्ता दोस्ती का होता है। कभी-कभी अकेला लगता है, खासकर किसी परेशानी के समय में, लेकिन अब इस उम्र के साथ चीजों से डील करना आ चुका है।" एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि जिंदगी कई चैप्टर के साथ आती है और इसमें कुछ लोग रहते हैं और कुछ आकर भी चले जाते हैं। यह भी पढ़ें: RECALL: पीयूष से 22 साल बाद तलाक लेकर सुकून में थीं शुभांगी अत्रे, ढाई महीने में ही EX-हसबैंड की हुई मौत...

    End of Feed