टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 को अलविदा कह गई नोयना डार्लिंग, इमोशनल वीडियो शेयर कर बोलीं- साइन ऑफ...

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2, Barkha Bisht Bid Adieu To Show: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को नोयना डार्लिंग यानी बरखा बिष्ट ने अलविदा क दिया है।

Image

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को बरखा बिष्ट ने कहा अलविदा, फोटो क्रेडिट- बरखा बिष्ट इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2, Barkha Bisht Bid Adieu To Show: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने टीआरपी लिस्ट में भी नंबर 1 पर जगह बनाई हुई है। शो में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को सीरियल से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन सीरियल में दिखाया गया कि तुलसी मंडप में आकर नोयना और मिहीर का गठबंधन जला देती है। इतना ही नहीं, वह सबके सामने पर्दाफाश कर देती है कि नोयना को ब्लड कैंसर नहीं बल्कि अल्सर की परेशानी है। वहीं नोयना का पर्दाफाश होते ही फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर दिखी। लेकिन अब नोयना डार्लिंग का किस्सा खत्म होते ही बरखा बिष्ट (Barkha Bisht) ने भी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को अलविदा कह दिया है। यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोइना को घर से धक्के मारकर बाहर निकालेगी तुलसी, फूटेगा मिहिर का गुस्सा

    'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) से जुड़ा इमोशनल वीडियो शेयर कर बरखा बिष्ट (Barkha Bisht) ने बताया कि अब वह नोयना के किरदार से साइन ऑफ कर रही हैं। नोयना डार्लिंग यानी बरखा बिष्ट ने वीडियो में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के किरदारों के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें सबके चेहरे की खुशी देखने लायक रही। बरखा बिष्ट ने इसके कैप्शन में लिखा, "हमने इस सीरियल के साथ इतिहास रच दिया और मैं आप लोगों के प्यार और भरोसे का शुक्रिया कहते नहीं थक सकती। लोग नोयना से नफरत करना पसंद करते थे और मैं इससे ज्यादा आप लोगों से नहीं मांग सकती। मेरी टीम के लिए एक बहुत बड़ा शुक्रिया, जो हर कदम पर मेरे साथ रही। मुजम्मिल देसाई सर, आप बेस्ट हैं जिनके साथ मैंने काम किया। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है, एक इंसान के तौर पर। ख्वाजा मुगल, इतने सरल और आसान होने के लिए शुक्रिया, जिनके साथ काम किया जा सके। एकता कपूर मुझे नोयना देने और मुझमें भरोसा करने के लिए आपका धन्यवाद। नोयना अभी के लिए साइन ऑफ कर रही है, जब तक हम दोबारा मिलते हैं।" यह भी पढ़ें: टीवी की इन पॉपुलर जोड़ी ने की थी लव मैरिज, शादी के कुछ सालों बाद ही लिया तलाक

      kyunki (1)

      फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      बरखा बिष्ट (Barkha Bisht) की इस पोस्ट पर अमर उपाध्याय ने भी लंबा-चौड़ा कमेंट किया और लिखा कि एक्ट्रेस ने नोयना डार्लिंग का किरदार बखूबी निभाया और उनके साथ काम करके एक्टर को काफी अच्छा लगा। वहीं हितेन तेजवानी ने भी कमेंट किया, "ईश्वर आपको आशीर्वाद दें बरखा।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article