RECALL: पीयूष से 22 साल बाद तलाक लेकर सुकून में थीं शुभांगी अत्रे, ढाई महीने में ही EX-हसबैंड की हुई मौत...

Shubhangi Atre-Piyush Poorey Life Unknown Facts: आज 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hain) फेम शुभांगी अत्रे के एक्स हसबैंड पियूष पूरे का आज निधन हो गया है। ऐसे में आज टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में हम बताने जा रहे हैं दोनों की शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी ये 7 बातें जिसे शायद बहुत कम लोग ही जानते हैं।

Authored by: Khushboo DograUpdated Apr 22 2025, 14:03 IST
शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे से जुड़ी 7 बातेंImage Credit : Instagram01 / 07

शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे से जुड़ी 7 बातें

​Shubhangi Atre-Piyush Poorey Life Unknown Facts: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर हसीना शुभांगी अत्रे के सिर पर मुसीबतों का पहाड़ गिर गया है। कल रात एक्ट्रेस के पूर्व पति पीयूष पूरे का निधन हो गया। इसी साल के शुरुआत में दोनों ने अपनी 22 साल की शादी को विराम दिया था। तलाक के ढाई महीने बाद ही पीयूष ने अपनी अंतिम सांस ली। ऐसे में आज टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए पीयूष और शुभांगी की स्कूल वाली लव स्टोरी से लेकर तलाक तक की कहानी। ​

शुभांगी अत्रे के एक्स हसबैंड का हुआ देहांत Image Credit : Instagram02 / 07

शुभांगी अत्रे के एक्स हसबैंड का हुआ देहांत

आज टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे के एक्स हसबैंड पीयूष पूरे का देहांत हो गया है। बता दें एक्ट्रेस के एक्स पति लीवर सिरोसिस की बीमारी से जूझ रहे थे। ऐसे में कल उन्होंने अपनी अंतिम सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कहा।

स्कूल से था दोनों का प्यार Image Credit : Instagram03 / 07

स्कूल से था दोनों का प्यार

शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे एक दूजे को स्कूल से जानते थे। दोनों को पढ़ाई करते-करते एक दूजे से प्यार हो गया था। शुभांगी और पीयूष की प्रेम कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं थी।

शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे की शादी Image Credit : Instagram04 / 07

शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे की शादी

स्कूल से चल रही इस लव स्टोरी को शुभांगी और पीयूष ने शादी के बंधन में बदला चाहा। एक्ट्रेस महज 19 साल की थीं जब उन्होंने पीयूष संग सात फेरे लिए। साल 2000 में दोनों ने धूम धाम से शादी की थी।

शुभांगी अत्रे ने दिया बेटी को जन्म Image Credit : Instagram05 / 07

शुभांगी अत्रे ने दिया बेटी को जन्म

शादी के कुछ ही साल बाद शुभांगी आत्रे ने बेटी आशी को जन्म दिया। इस समय पीयूष और शुभांगी की बेटी 18 साल की है। बता दें बेटी जब 2 साल की थी तब शुभांगी ने एक्टिंग की दुनिया में पैर रखा।

शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे की शादी में पड़ी खटास Image Credit : Instagram06 / 07

शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे की शादी में पड़ी खटास

शादी के 22 साल बाद शुभांगी और पीयूष की शादीशुदा जिंदगी में दरारें पड़ने लगी। आपसी मन मुटाव के चलते दोनों ने अलग रहने का फैसला किया। शुभांगी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि दोनों ने शादी को बचाने की बहुत कोशिश की लेकीन ऐसा नहीं हो पाया।

2025 के शुरुआत में हुए दोनों अलग Image Credit : Instagram07 / 07

2025 के शुरुआत में हुए दोनों अलग

शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे ने तलाक लेने का फैसला किया लेकीन बेटी आशी के लिए दोनों वापिस साथ भी आए। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद इस साल के शुरुआत में फरवरी महीने में दोनों का तलाक हो गया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!