Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अचानक ही मेकर्स धांसू ट्विस्ट लेकर आए हैं। अब तक अरमान और अभिरा अलग अलग रह रहे थे और अरमान को मेहर पर पूरा भरोसा था लेकिन सीरियल को इस ट्रैक से कुछ खास फायदा हो नहीं रहा था और इसी वजह से मेकर्स मेहर और अभिरा को फिर सामने लेकर आ गए और अब पोद्दार परिवार के सामने मेहर के सच का पर्दाफाश भी हो चुका है। शो के इसी ट्विस्ट के चलते अब कहानी से एक कलाकार को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस शो में एक्ट्रेस अंजु जाधव (Anju Jadhav) के किरदार को खत्म कर दिया गया है। (ये भी पढ़ें: Naagin 7 की शूटिंग में Akshay Kumar ने टेलीप्रॉम्पटर का किया इस्तेमाल? सेट से वायरल हुए वीडियो को देख भड़के फैंस)
ये रिश्ता क्या कहलाता है से कटा इस एक्ट्रेस का पत्ता
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेहर ने अभिरा और अरमान की जिंदगी को बर्बाद कर दिया है लेकिन अब कहानी में एक धांसू ट्विस्ट के साथ मेहर की मौत दिखाई जाएगी। शो में ये रोल अंजु जाधव निभा रही हैं और शो के इस सीन के साथ ही मेहर कहानी को अलविदा कह देंगी। यानी अब सीरियल को अंजु जाधव ने अलविदा कह दिया है और इस चीज का खुलासा खुद अंजु ने किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो सेट की है। इस फोटो में वह रोहित पुरोहित यानी अरमान और स्मृद्धि शुक्ला के साथ दिख रही हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई कलाकारों के साथ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमेशा वाला रिश्ता।' अंजु जाधव के इस पोस्ट पर सारा किल्लेदार ने कमेंट में 'मिस यू' लिखा है। (ये भी पढ़ें: Naagin 7: असली ड्रैगन के आते ही शो में आएंगे ये 6 ताबड़तोड़ ट्विस्ट, नागिन के बढ़ेंगे दुश्मन; छप्पड़फाड़ मिलेगी TRP)
