Bhabiji Ghar Par Hai: टीवी दुनिया का घर-घर चाव से देखे जाने वाला सीरियल 'भाभी जी घर पर है' (Bhabiji Ghar Par Hai) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में 10 साल बाद पुरानी अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे लौटी तो शुभांगी अत्रे को मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। अभी हाल ही में शिल्पा अपने के बयान के चलते ट्रोल हो रही हैं। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिंदे ने शुभांगी अत्रे की कॉमेडी टाइमिंग पर कमेंट किया था जिसके चलते जनता गुस्से में आ गई थी। वहीं अब सोशल मीडिया पर शुभांगी का एक पुराना इंटरव्यू क्लिप वायरल हो रहा है।
सिद्धार्थ कानन के इंटरव्यू में एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) कहती हुई नजर आई कि मैं कॉपी कर ही नहीं रही हूँ। जब शिल्पा ने ये बात कही थी तो उनकी जवाब भी दिया कि जैसे वो पर्सनल लाइफ में है मैं शिल्पा शिंदे को कॉपी नहीं कर रही। मैं स्क्रीन पर जो अंगूरी भाभी नजर आ रही है मैं उसे कॉपी कर रही हूँ। अगर अंगूरी भाभी भोजपुरी बोलती है तो मुझे भी बोलना पड़ेगा क्योंकि भाषा तो नहीं बदली जा सकती। आप देखेंगे कि शिल्पा और मेरे एपिसोड में तो हर इंसान अपनी छवि किरदार में डालता है और मैंने भी ऐसा ही किया। हालांकि आपको बताते दें ये शुभांगी अत्रे का पुराना इंटरव्यू है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि लोगों का मानना है कि ये जवाब शुभांगी ने कही ना कहीं उस समय शिल्पा को ही दिया है।
बता दें करीब 10 साल बाद शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने दोबारा टीवी दुनिया में कदम रखा। शिल्पा को दोबारा अंगूरी भाभी के किरदार में देखने के लिए जनता काफी उत्साहित है। नई कहानी के साथ शो 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' का पहला एपिसोड बीते दिन रिलीज हो चुका है। इस बार जनता को कॉमेडी के साथ थोड़ा हॉरर भी देखने मिलेगा। पहले एपिसोड को देख लोगों की पुरानी अंगूरी भाभी ने जलवा बिखेर दिया है। हालांकि कुछ लोग अब भी शुभांगी अत्रे को याद करते हुए दिखाई दिए।
