Rupali Ganguly On West Bengal Assembly Election Results:अनुपमा से घर घर में पॉपुलर हुईं रुपाली गांगुली राजनीति पर भी अपनी राय जरूर देती हैं। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) खुलकर भारतीय जनता पार्टी का सपोर्ट करती हैं। वह अक्सर बीजेपी और पीएम मोदी के सपोर्ट में पोस्ट करती रहती हैं और अब उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election Results) में आए नतीजों पर अपनी राय दी है। बंगाल में बीजेपी ने ममता बनर्जी के किलो को ढहाते हुए फतह हासिल की है। वहां पर बीजेपी की एतिहासिक जीत की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। रुपाली गांगुली ने भी इस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। (ये भी पढ़ें: Jaagriti एक्ट्रेस Rachana Mistry ने करोड़पति बिजनेसमैन से की सगाई, पर्पल साड़ी में निखारा लुक)
Rupali Ganguly On West Bengal Assembly Election Results (photo credit- Instagram)
रुपाली गांगुली ने जाहिर की खुशी
रुपाली गांगुली ने ट्विटर (X) पर एक पोस्ट शेयर किया, जो अब लोगों के बीच आग की तरह वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में रुपाली ने अपनी खुशी के साथ बंगाल में टीएमसी को टारगेट किया है। रुपाली ने लिखा, 'बंगाल ने भय पर लोकतंत्र को चुना। हर चुनौती के बावजूद शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने वाले हमारे बहादुर सीआरपीएफ जवानों को हार्दिक धन्यवाद। जय सीआरपीएफ।' (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: खतरनाक स्टंट करने के लिए तैयार Gaurav Khanna? शो में जाने से पहले की तगड़ी तैयारी)रुपाली गांगुली ने राजनीति में कब रखा कदम
रुपाली गांगुली ने साल 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल की। एक्टिंग के बाद एक्ट्रेस ने अपने राजनीतिक सफर को शुरू किया। माना जा रहा था कि रुपाली गांगुली चुनावी मैदान में उतरेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रुपाली ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद कहा, 'विकास की इस महायज्ञ को देखकर मुझे भी इसमें भाग लेने की प्रेरणा मिलती है। मुझे आपके आशीर्वाद और समर्थन की आवश्यकता है ताकि मैं जो भी करूं, उसे सही और अच्छे तरीके से कर सकूं।Rupali Ganguly On West Bengal Assembly Election Results (photp credit- instagram)
