'बेइंतहा' एक्टर Harshad Arora ने एक्ट्रेस मुस्कान राजपूत संग की सगाई, 36 वर्ष की उम्र में चढ़ेंगे घोड़ी

Beintehaa Actor Harshad Arora Going To Marry With Muskaan Rajput: टीवी के मशहूर एक्टर हर्षद अरोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने मुस्कान राजपूत संग सगाई की है, जिसकी जानकारी उन्होंने पोस्ट शेयर कर दी है। बता दें कि उन्होंने 'बेइंतेहा' सीरियल से जबरदस्त पहचान बनाई थी।

Beintehaa Actor Harshad Arora Going To Marry With Muskaan Rajput: टीवी के मशहूर 'बेइंतहा' से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले एक्टर हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) आज भी अपने अंदाज को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं। सीरियल में वह जैन उस्मान अब्दुल्लाह के तौर पर दिखाई दिये थे। वहीं आखिरी बार उन्हें 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में नजर आए थे। खास बात तो यह है कि जल्द ही वह शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने गर्लफ्रेंड मुस्कान राजपूत संग सगाई की है, जिससे जुड़ी पोस्ट शेयर कर उन्होंने फैंस को खुशखबरी थी।

हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) की पोस्ट देख केवल सेलेब्स ही नहीं, बल्कि फैंस भी उन्हें बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। हर्षद अरोड़ा और मुस्कान राजपूत ने अपनी सगाई की तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों ही बेहद प्यारे लगे। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने लिखा, "अगला कदम हम साथ में ले रहे हैं।" दोनों की तस्वीर देख फैंस बलाएं लेते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "नए जोड़े को ढेर सारी बधाइयां और प्यार।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "बधाई हो हर्षी...।"

हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) के करियर की बात करें तो उन्होंने सीरियल 'बेइंतेहा' (Beintehaa) से टीवी की दुनिया में डेब्यू किया था। शो में एक्ट्रेस प्रीतिका राव के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था। इसके बाद वह मायावी मलिंग और 'थोड़ा सा बादल थोड़ा सा पानी' जैसे शोज में भी नजर आए। आखिरी बार उन्हें 'गुम है किसी के प्यार में' में डॉक्टर सत्या के रूप में देखा गया, जहां आयशा सिंह संग भी उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। वहीं मुस्कान राजपूत की बात करें तो वह 'नागिन 6' में नजर आ चुकी हैं।

End Article
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्हों...

End of Feed