धर्म के चक्कर में गर्लफ्रेंड से हुआ Baseer Ali का ब्रेकअप, बोले- वो धर्मांतरण के लिए तैयार थी लेकिन...

Baseer Ali Reveals His Breakup With Girlfriend: मशहूर एक्टर बसीर अली ने हाल ही में बताया कि उनका ब्रेकअप अलग-अलग धर्म के कारण हुआ था। एक्टर ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड धर्मांतरण के लिए तैयार थी।

Baseer Ali Reveals His Breakup With Girlfriend: मशहूर एक्टर बसीर अली ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। बसीर अली कई रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं, जहां रहते हुए उन्होंने लोगों के खूब दिल जीते हैं। बसीर अली ने हाल ही में हीना कुमावत को दिये इंटरव्यू में बताया कि उनका और उनकी गर्लफ्रेंड का ब्रेकअप धर्म के कारण हुआ था। बसीर अली ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड धर्म परिवर्तन के लिए भी तैयार थी। लेकिन एक्टर ने ही उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया था। बसीर अली ने ये भी कहा कि अगर कोई कपल अलग-अलग धर्म से नाता रखता है तो उन्हें चीजें आगे ले जाने से पहले सोच-विचार जरूर करना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Panga 2: अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी में दरार, 35 साल बाद टूटेगी शादी?

धर्म के कारण हुआ था Baseer Ali का ब्रेकअप? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

बसीर अली (Baseer Ali) ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड धर्मांतरण के लिए तैयार थीं, लेकिन वो नहीं चाहते थे कि एक रिलेशनशिप के लिए उनकी गर्लफ्रेंड इतना बड़ा कदम उठाए। बसीर अली ने इस बारे में कहा, "मुझे लगता है कि सिर्फ मुझे ही नहीं, हर किसी को इस बारे में सोचना चाहिए कि अगर आपका किसी के साथ भविष्य नहीं है तो आपको वक्त बर्बाद नहीं करना चाहिए। न लड़की को और न ही लड़के को। अगर ये किसी धर्म से जुड़ा है तो कृप्या सोच-विचार करें।" बसीर अली ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के बारे में बात करते हुए कहा, "ऐसे एक दो जगह मैं भी जिंदगी में था कहीं कि मैं किसी को पसंद करता था। मैं बहुत ज्यादा पसंद करना था, लेकिन वो मुस्लिम नहीं थी। मुझे लगा कि यहां कोई भविष्य नहीं है तो मैं क्या करूंगा आगे?" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गुल्लू को गेम के लिए बाहर से मिल रही है हिंट? वायरल वीडियो देख दर्शकों ने पकड़ी चोरी

End of Feed