Bani J को डेट करने पर Baseer Ali ने तोड़ी चुप्पी, धर्म परिवर्तन पर बोले- जिससे प्यार, उससे उम्मीद...

Baseer Ali Open Up On Dating Bani J: रियलिटी शो स्टार बसीर अली इन दिनों बानी जे को डेट करने के लिए काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने पार्टनर के धर्म परिवर्तन पर भी चुप्पी तोड़ी।

Baseer Ali Open Up On Dating Bani J: पॉपुलर रियलिटी टीवी शो स्टार बसीर अली ने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। बसीर अली इन दिनों 'रोडीज रीबर्थ' में नजर आ रहे हैं। उन्होंने न्यू जी गैंग लीडर के तौर पर शो में एंट्री की है। लेकिन अपने रियलिटी शो के अलावा बसीर अली उम्र में 7 साल बड़ी बानी जे को डेट करने के लिए भी चर्चा में हैं। बसीर अली हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के 'डबल डेट' शो का हिस्सा बने। इस दौरान बसीर अली ने बानी जे को डेट करने पर चुप्पी तोड़ी। साथ ही एक्टर ने पार्टनर के धर्म परिवर्तन पर भी बड़ी बात कही। बसीर अली ने शो के दौरान मां की दी हुई सलाह को याद किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज द्वारा लव गिल से हुई तुलना पर भड़कीं Priyanka Jagga, बोलीं 'वो तेरी जैसी थी...'

Bani J संग रिलेशनशिप पर Baseer Ali ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

बसीर अली ने बानी जे संग मुलाकात पर कहा, "जब मैं बानी से मिला तो मुझे अंदाजा नहीं था कि उनके अंदर इतना कुछ चल रहा है। वो बाहर से शांत दिखती हैं, लेकिन अंदर से उनमें तेज लहरें उठ रही होती हैं। उनमें सुबह तो हाई टाइड माहौल रहता है, लेकिन शाम तक शांत हो जाती हैं। मुझे लगा कि मैं इन चीजों के लिए तैयार नहीं था, मगर मुझे यकीन नहीं था कि ये सब होने वाला है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कनिका मान को मिली कप्तानी, बाथरूम में खुद को बंद कर रोईं एक्ट्रेस

    पार्टनर के धर्म परिवर्तन पर बोले बसीर अली

    बसीर अली ने डबल डेट शो पर ही पार्टनर के धर्म परिवर्तन के बारे में भी बात की। उन्होंने अपनी मां की सलाह को याद करते हुए कहा, "मेरी मां को चिंता रहती थी, क्योंकि मैंने अपने धर्म से अलग कई लोगों को डेट किया है। तो उन्हें डर था कि मैं कहीं ऐसे इंसान के साथ न जुड़ जाऊं जो इस्लाम को न मानता हो। हमने इस बारे में बात भी की। फिर उन्हें ये एहसास हुआ कि हो सकता है कि मेरा पार्टनर मुस्लिम न हो। ऐसे में उन्होंने मुझसे कहा कि अगर कभी ऐसा रिश्ता बने तो मैं जिस्से प्यार करता हूं, उससे धर्म बदलने की उम्मीद न रखूं।"

    बसीर अली यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अगर आप किसी का धर्म बदलवाने की सोच से रिश्ते में आ रहे हैं तो आप उस रिश्ते को खराब कर सकते हैं।

    End Article
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्हों...

    End of Feed