Balika Vadhu: आनंदी की सास ने 48 की उम्र में दूसरी बार की शादी, रेड ड्रेस में पति संग झूमकर किया डांस

Smita Bansal Wedding Photos And Videos: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'बालिका वधू' से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली स्मिता बंसल ने 48 की उम्र में दोबारा शादी रचाई। हालांकि स्मिता बंसल ने अपने पति संग ही दूसरी शादी की।

Balika Vadhu Fame Smita Bansal Wedding: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'बालिका वधू' से अपनी पहचान बनाने वाली स्मिता बंसल इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। स्मिता बंसल ने 48 वर्ष की उम्र में दूसरी बार शादी रचाई है। इस बार स्मिता बंसल ने ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की है। लेकिन खास बात तो यह है कि स्मिता बंसल की दूसरी शादी उनके पति अंकुश मोहला के साथ ही हुई है। हाल ही में स्मिता बंसल की शादी से जुड़ी और तस्वीरें व वीडियो सामने आई हैं, जिसमें एक्ट्रेस के साथ-साथ उनका परिवार भी जश्न में चूर नजर आया। स्मिता बंसल ने डीजे पर अपने पति के साथ तो डांस किया ही, साथ ही परिवार के साथ भी वह झूमकर नाचीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'हो गया...', Avneet Kaur संग शादी की खबरों पर Raghav Sharma ने तोड़ी चुप्पी, Aly Goni ने दी जमकर बधाई

Balika Vadhu एक्ट्रेस Smita Bansal ने दूसरी बार रचाई शादी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    स्मिता बंसल ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर दूसरी शादी की। जहां एक्ट्रेस इस खास मौके पर व्हाइट गाउन में सजी नजर आईं तो वहीं उनके पति भी टक्सीडो में बेहद डैशिंग लगे। स्मिता बंसल ने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में ईसाई रीति-रिवाज से शादी की और खास अंदाज में शादी की सालगिरह मनाई। वहीं अब स्मिता बंसल ने कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किये हैं, जो एक पार्टी से जुड़ी हैं। इन तस्वीरों में स्मिता बंसल रेड ड्रेस में नजर आईं। वीडियो में एक्ट्रेस ने पति के साथ जमकर डांस किया। उनका जिंदादिल अंदाज देख फैंस भी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। स्मिता बंसल ने अपने परिवार को भी नचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Naagin 9: एकता कपूर की नई नागिन बनेंगी Farrhana Bhatt, अफवाहों के बीच बताया सच

    End of Feed