Bebika Dhurve SLAMS TV Industry: टीवी अभिनेत्री बेबिका धुर्वे (Bebika Dhurve) ने अपने अभिनए से काफी नाम कमाया है। एक्ट्रेस ने बिग बॉस ओटीटी 2 में भी अपने गेम स्टाइल से दर्शकों का दिल जीत लिया था। बता दें की इन दिनों बेबिका "रियलिटी रानियां ऑफ द जंगल" में नजर आ रही हैं। वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के तहत निर्मित और वरुण सूद द्वारा होस्ट किया जाने वाला, एडवेंचर-आधारित रियलिटी शो 23 सितंबर, 2024 को डिस्कवरी चैनल पर प्रीमियर हुआ था। इस बीच टाइम्स नाउ/टेली टॉक ने एक्ट्रेस से एक्सक्लूसिव बातचीत की। टीम के साथ बात करते हुए एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री के काले राज से पर्दा उठाया है। आइए एक नजर इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।
Bebika Dhurve SLAMS TV Industry
बेबिका धुर्वे (Bebika Dhurve) ने टाइम्स नाउ/टेली टॉक से स्पेशल बातचीत के दौरान टीवी इंडस्ट्री के काले राज से पर्दा उठाया है। एक्ट्रेस ने बताया "मैं अब और अभिनय करना चाहती हूँ। बिग बॉस में जाने से पहले मुझे एकता कपूर मैम ने कॉल किया था। उन्होंने मुझे कहा की उनके पास मेरे लिए खुच खास है। उन्होंने मुझे यह भी कहा था तुम अब टीवी नहीं करोगी, सिर्फ वेब और मूवीज करोगी। मैं तब से उन्हें ही फॉलो कर रही हूँ। वो मेरे लिए बॉस लेडी हैं। इसलिए मैं अब कभी भी पर वापसी नहीं करूंगी।
बेबिका धुर्वे ने आगे कहा "टीवी की दुनिया बहुत टॉक्सिक हो चुकी है। मैंने आओना करियर टीवी में बहुत मुश्किल से शुरू किया था। वहाँ बहुत देर तक काम कराया जाता आई और मेहनत के सही पैसे भी नहीं दिए जाते हैं। बता दें की बेबिका धुर्वे ने भाग्य लक्ष्मी, कुंडली भाग्य, पवित्रा भाग्य जैसे कई टीवी शो में काम किया है।
