टीवी मसाला

KBC 16 के सेट पर Amitabh Bachchan ने किया शूटिंग के दिनों को याद, बताया एक बार उन्हें "जैकेट से बिजली के झटके" लगे थे...

Amitabh Bachchan Recalls Getting Electric Shocks From His Jacket: कौन बनेगा करोड़पति 14 के पिछले एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने अपने शूटिंग के दौरान के बारे मे फैंस को बताया। यह बात उन दिनों की है जब बिग बी "सारा जमाना हसीनों का दीवाना" के लिए शूट कर रहे थे।

Image

Amitabh Bachchan Recalls Getting Electric Shocks From His Jacket

Amitabh Bachchan Recalls Getting Electric Shocks From His Jacket: कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। इसे सालों से बोलवूड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) द्वारा होस्ट किया जा जा रहा है। सवाल-जवाब के इस ज्ञान के खले में दर्शक भी खुद को कब शामिल कर लेते हैं उन्हें पता नहीं चलता। इसके अलावा बिग बी अपनी हॉट सीट से कुछ किस्से-कहानी से भी अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। अब बीते एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने अपने शूटिंग के दिनों को याद किया और बताया की कैसे एक बाद जैकेट से उन्हें बिजली के झटके लगे थे। आइए एक नजर इस पूरी रिपोर्ट पर डालते हैं।

कौन बनेगा करोड़पति 14 (Khatron Ke Khiladi 14) के सेट पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने शूटिंग के दिनों के बारे में फैंस को बताया। अमिताभ बच्चन जी का आईकॉनिक गाना "सारा जमाना हसीनों का दीवाना" आज भी दर्शकों के दिलों में बैठा हुआ है। अब इस गाने में जो लाइट लागि हैं वह रोशनी का दिखावा नहीं कर रही है बल्कि वह बैटरी से चल रही थी। सबसे दिलचस्प बात तो यह की इस जैकिट का आइडिया खुद बिग बी का था। उन्होंने ही डिजाइनर से जैकिट में बल्ब लगाने को कहा था। हालांकि बाद में अभिनेता को अफसोस हुआ क्योंकि नाचते टाइम उन्हें करेंट का झटका लग गया था।

बता दें की इस गाने को मशहूर गायक किशोर कुमार ने गाया था। बता दें की इस शूटिंग की लोकेशन खुद बिग बी ने सुझाई थी। खैर यह आइकानिक गाना आज भी फैंस के बीच काफी फेमस है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article