Baalveer Fame Dev Joshi -Aarti Wedding Ritual Starts As His Baarat Reach Nepal: टीवी के मशहूर एक्टर देव जोशी ने 'बालवीर' बनकर लोगों का खूब दिल जीता है। देव जोशी 'बालवीर' के जरिए बच्चों ही नहीं बड़ों के दिलों पर भी राज करते हैं। लेकिन इन सबसे इतर, देव जोशी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वह नेपाल की रहने वाली आरती संग सात फेरे लेते हुए दिखाई देंगे। खास बात तो यह है कि देव जोशी (Dev Joshi) और आरती (Aarti) की शादी की रस्में शुरू भी हो चुकी हैं। देव जोशी अपनी बारात लेकर नेपाल पहुंचे, जहां उनका भव्य अंदाज में स्वागत हुआ। इतना ही नहीं, मेहंदी सेरेमनी के साथ जोरों-शोरों पर देव जोशी और आरती की शादी की रस्में भी शुरू हुईं।
यह भी पढ़ें: Bahaarein: हर्षद-शिवांगी जोशी का सीरियल IPL के बाद TV पर मचाएगा तूफान, इस शो का किस्सा खत्म कर बटोरेगा TRP
'बालवीर' फेम देव जोशी (Dev Joshi) ने अपनी और आरती की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। देव जोशी की होने वाली दुल्हन आरती के दोनों हाथ उनके नाम की मेहंदी से सजे नजर आए। वहीं 'बालवीर' एक्टर ने भी अपनी दुल्हन के साथ पोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फोटोज में दोनों की खुशी सातवें आसमान पर नजर आई। खास बात तो यह है कि मेहंदी सेरेमनी में देव जोशी ने अपनी होने वाली दुल्हनिया से मेहंदी लगवाई और हाथ पर 'देवआरती' लिखवाया। इन फोटोज को शेयर करते हुए देव जोशी ने लिखा, "थोड़ी सी मेहंदी, ढेर सारा प्यार। जिंदगी भर के लिए यादें।"
देव जोशी (Dev Joshi) और आरती की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज देख फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मेहंदी की तरह आप दोनों का प्यार भी गहरा रहे।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अरे वाह, साजन जी नेपाल गए हैं अपनी आरती को लेने।" बता दें कि दोनों ने परिवार की मौजूदगी में ही नेपाल में सगाई की थी, जिससे जुड़ी फोटोज देव जोशी और आरती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से भी शेयर की थी।
