Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को छोड़ने के बाद इमोशल हुईं Ayesha Singh, सोशल मीडिया पर साझा की यादें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2023, 03:25 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में सई का किरदार निभा चुकी आयशा सिंह ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस ने वीडियो में शो से जुडी यादों को वीडियो के जरिए दर्शाया है।

Ayesha Singh Heartful Note for Serial Co-actors: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों सई और विराट का ट्रैक कहानी के चलते खत्म कर दिया गया है। लीप के चलते आखरी एपिसोड में सई और विराट के दूसरे की बाहों में अपना दम तोड़ देते हैं। इसी के साथ नील भट्ट और आयशा सिंह का सफर इस शो से खत्म हो गया है। हाल ही में आयशा सिंह ने शो को अलविदा कहने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने सभी को अपना प्यार दिया है। इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है उस वीडियो में।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को छोड़ने के बाद इमोशल हुईं Ayesha Singh, सोशल मीडिया पर साझा की यादें

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में सई का किरदार निभा चुकी आयशा सिंह ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस ने वीडियो में शो से जुडी यादों को वीडियो के जरिए दर्शाया है।

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar meiin) सई का किरदार निभा चुकी आयशा सिंह (Ayesha Singh) ने शो को छोड़ने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सई ने सीरियल से जुडी तस्वीरें और यादों को वीडियो के जरिए शेयर किया है। पोस्ट लिखते हुए आयशा कहती हैं कि ढेर सारा प्यार और सरहाना हर उस इंसान को जो मुझे इस खूबसूरत सफर पर मिला। शमा, अगर आपके गलती से भी ठेस पहुंची हो। प्रार्थना, आपकी जिंदगी खुशियों से भरी रहे। उम्मीद है कि आपके साथ दोबारा फिर कोई सफर मैं शुरू करूंगी । तब तक के लिए प्यार भरे दिल और मायुस मन से अलविदा।

End of Feed