'लानत है जाहिलों पर'- आवेज दरबार की इफ्तार पार्टी में नाचते दिखे BB 19 स्टार्स, वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा

Awez Darbar To These Stars Troll For Dancing At Iftaar Party: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और 'बिग बॉस 19' स्टार आवेज दरबार ने बीती रात इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। लेकिन इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सितारे डांस करते दिखाई दिये। इस वीडियो को देख दर्शकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

Awez Darbar To These Stars Troll For Dancing At Iftaar Party: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और 'बिग बॉस 19' स्टार आवेज दरबार ने बीते दिन अपने जन्मदिन के खास मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। आवेज दरबार की इफ्तार पार्टी में टीवी जगत के कई सितारे पहुंचे। अंकिता लोखंडे-विक्की जैन से लेकर फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना सहित कई सितारों ने इफ्तार पार्टी में कदम रखा। आवेज दरबार (Awez Darbar) की इफ्तार पार्टी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं। लेकिन एक वीडियो को देख लोगों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ने में जरा भी देर नहीं लगी। इस वीडियो में 'बिग बॉस 19' के स्टार्स साथ में इफ्तार पार्टी में डांस करते दिखाई दिए।

awez darbar iftaar party (1)

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

आवेज दरबार (Awez Darbar) की इफ्तार पार्टी से जुड़ा ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। वीडियो में नजर आया कि फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, नीलम गिरी, आकांक्षा चमोला और आवेज दरबार साथ में इफ्तार पार्टी में डांस करते दिखाई दिये। इस वीडियो ने लोगों को नाराज करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने लिखा, "बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। इफ्तार एक इबादत होती है, ये डांस करने के लिए नहीं होता।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इफ्तार में डांस कौन करता है, ऊपर से गाने भी चला रखे हैं, बेवकूफ लोग।"

End of Feed