Avika Gor Pregnancy Rumors Starts After Couple's This Thing: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गोर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त जगह बनाई है। अविका गोर आखिरी बार कलर्स के टीवी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आई थीं, जहां उन्होंने मिलिंद चंदवानी के साथ कदम रखा था। खास बात तो यह है कि अविका गोर और मिलिंद चंदवानी ने 'पति पत्नी और पंगा' के ही सेट पर बीते 30 सितंबर को शादी भी रचाई थी। दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। लेकिन हाल ही में अविका गोर (Avika Gor) को लेकर अटकलें लगने लगी हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। अविका गोर और मिलिंद चंदवानी के शादी के 3 महीने गुजर चुके हैं और अब कपल की एक बात से लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिये हैं।
फोटो क्रेडिट- अविका गोर इंस्टाग्राम
अविका गोर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आने वाला है, जिसके लिए दोनों ही बेहद एक्साइटेड हैं। इस बारे में बात करते हुए मिलिंद चंदवानी ने कहा, "एक ऐसा बदलाव, जिसके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं था और न ही कोई प्लानिंग की थी। हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा, लेकिन ये बहुत ही शानदार और बड़ा बदलाव है।" मिलिंद चंदवानी की बातों पर अविका गोर ने उनसे पूछा कि क्या आप नर्वस हैं? ऐसे में मिलिंद चंदवानी ने जवाब दिया कि वह एक्साइटेड हैं और थोड़ा घबराए हुए भी हैं। मिलिंद चंदवानी ने इस बारे में आगे कहा, "किसी भी इंसान के लिए थोड़ा घबराना जरूरी है।"
अविका गोर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) ने अपने व्लॉग में ही वादा किया कि वे अपने फैंस और यू-ट्यूब फैमिली को जल्द ही इस खुशखबरी से रूबरू कराएंगे। वहीं दोनों के बयान के बाद अटकलें लगने लगी हैं कि वे जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हं। एक यूजर ने उनके व्लॉग पर कमेंट भी किया, "बेबी आ रहा है।" हालांकि ये बातें केवल अटकलों तक ही सीमित हैं और इसपर कपल का बयान आना अभी बाकी है।
