Avika Gor ने खोली 'किसी का भाई किसी की जान' के मेकर्स की पोल पट्टी, कहा 'मुझे रातों-रात किया गया रिप्लेस'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2023, 12:29 PM IST

Avika Gor Replaced From Salman Khan Movies: टीवी एक्ट्रेस अविका गौर ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक्ट्रेस का कहना है की उन्हें सलमान की दोनों फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया था। एक्ट्रेस का ये खुलासा अब हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Avika Gor Replaced From Salman Khan Movies: टीवी सीरियल बालिका वधु से घर-घर मशहूर हुई एक्ट्रेस अविका गौर इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अब जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। जल्द ही अविका 1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट में नजर आएंगी। हाल ही में अविका गौर ने एक इंटरव्यू देते हुए सलमान खान की फिल्मों को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस का कहना है की उन्हें सलमान की दो फिल्मों से रातों-रात बाहर कर दिया गया था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है पूरा मामला।

Avika Gor ने खोली 'किसी का भाई किसी की जान' के मेकर्स की पोल पट्टी, कहा 'मुझे रातों-रात किया गया रिप्लेस'

Avika Gor Replaced From Salman Khan Movies: टीवी एक्ट्रेस अविका गौर ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक्ट्रेस का कहना है की उन्हें सलमान की दोनों फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया था। एक्ट्रेस का ये खुलासा अब हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है।

हाल ही में दिए गए इंटरव्यू के दौरान बताया की कैसे उन्हें सलमान खान (Salman Khan) की दोनों फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। एक्ट्रेस कहती हैं कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को उन्हें करने से मना नहीं किया था, लेकिन मेकर्स ने उन्हें रिप्लेस कर दिया था। आज तक अविका समझ नहीं पाई की उनके साथ ऐसा क्यों हुआ था। एक्ट्रेस आगे बताती हैं कि फिल्म के लिए कन्फर्म थीं, और सारा पेपरवर्क भी हो चुका था। बस साइन करना बाकी था।

End of Feed