TV की आनंदी ने शादी के 4 दिन बाद पति संग फैंस को दी खुशखबरी, बोलीं- कभी नहीं सोचा था शादी से पहले ये सब...

Avika Gor And Milind Chandwani Gives Good News to Fans: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गोर शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने और मिलिंद चंदवानी ने 30 सितंबर को सात फेरे लिए। वहीं अब कपल ने एक वीडियो साझा कर फैंस को खुशखबरी दी है। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Avika Gor And Milind Chandwani Gives Good News to Fans: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गोर शादी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। अविका गोर ने 'बालिका वधू' की आनंदी बनकर टीवी में ऐसी पहचान बनाई कि लोग आज भी उन्हें सालों बाद आनंदी के नाम से ही जानते हैं। अविका गोर ने बीती 30 सितंबर को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग शादी रचाई। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे। अविका गोर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुईं। वहीं अब शादी के चार दिन बाद अविका गोर और मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) ने फैंस को खुशखबरी दी है। कपल ने वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने ये कभी नहीं सोचा था कि शादी से पहले ये सब होगा।

avika gor milind chandwani (2)

फोटो क्रेडिट- अविका गोर इंस्टाग्राम

अविका गोर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो को शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। अविका गोर और मिलिंद चंदवनानी पहले तो फैंस से बताते हुए हिचकिचाते नजर आए। उसके बाद एक्ट्रेस ने कहा, "हमने कभी नहीं सोचा था कि ये सब शादी से पहले होगा। होगा भी और हमें आप सबको बताना भी पड़ेगा।" वहीं दूसरी ओर मिलिंद चंदवानी ने अविका को रोकते हुए कहा, "एक बार फिर से सोच ले यार, मुझे तो घरवालों को बताने में घबराहट हो रही है। क्या बोलेंगे परिवार वाले कि इतनी छोटी सी उम्र में ये सब किया।" उनकी बातें सुनकर अविका गोर ने आगे कहा, "चार लोग बातें तो बनाएंगे, इसे दुनियावालों के आगे लाने से पहले ताने तो सुनने पड़ेंगे।"

End of Feed