चलते शो में पब्लिक ने निकाली आसिम रियाज की हेकड़ी, रैपर की बेइज्जती का वीडियो वायरल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 11, 2023, 02:43 PM IST

आसिम रियाज के होली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रैपर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। आसिम फैंस से पूछते हैं कि क्या आप लोग मुझसे प्यार करते हैं। पब्लिक ने रैपर के सामने मना कर दिया है। हालांकि आसिम कोई रिएक्शन नहीं देते हैं।

बिग बॉस 13 से असिम रियाज (Asim Riaz) को घर -घर में पॉपुलैरिटी मिली थी। आसिम की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। बिग बॉस खत्म होने के बाद आसिम रियाज कुछ म्यूजिक वीडियो में नजर आए। इसके अलावा वो कोई बड़े प्रोजेक्ट में नहीं दिखाई दिए। एक्टर ने कुछ दिन पहले सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बयान दिया था। आसिम ने सिद्धार्थ के बारे में कई खुलासे किए थे जिसके बाद वो लाइमलाइट में आ गए। एक्टर का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें पब्लिक उनकी बेइज्जती करती दिखाई दे रही हैं।

asim and shehnaaz

asim and shehnaaz (credit pic: instagram)

आसिम का ये वीडियो होली के दिन का है। वीडियो में आसिम स्टेज पर चढ़कर अपने फैंस से पूछते हैं कि क्या आप मुझसे प्यार करते हैं। वहां मौजूद पब्लिक जवाब देती हैं नहीं। रैपर उसी कॉन्फिडेंस के साथ कहते हैं सबकी ऐसी की तैसी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स आसिम का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इसे सिद्धार्थ बनना है क्या। दूसरे यूजर ने लिखा, पब्लिक ने मुंह पर इसकी बेइज्जती कर दी।

End of Feed