Khatron Ke Khiladi 14 की इस TV हसीना पर Asim Riaz ने कसा तंज, कहा 'कुर्सी से चेहरे पर'...

Asim Riaz Cryptic Post For Niyati Fatnani: टीवी एक्टर असीम रियाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को पढ़ ऐसा लगा की एक्टर खतरों के खिलाड़ी 14 की कंटेस्टेंट नियति फतनानी के कीये वादों पर जवाब दिया है। आखिर क्या है यह पूरा मामला जानिए इस रिपोर्ट में।

Asim Riaz Cryptic Post For Niyati Fatnani: कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi) में कई समय पहले हुई कंट्रोवर्सी लगता है खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल सेट पर असीम रियाज और शो के होस्ट रोहित शेट्टी की बहस हुई थी जो एक लड़ाई में तब्दील हो गई थी। सिर्फ इतना ही नहीं बात इतनी बढ़ गई थी असीम को मेकर्स ने शो से बाहर निकाल दिया था। कुछ समय पहले शो की कंटेस्टेंट नियति फतनानी ने बताया था कि जब असीम वाली झगड़ा हुआ था तो रोहित शेट्टी के बॉडीगार्ड्स तक बीच में आ गए थे। अब एक्ट्रेस को जवाब देते हुए असीम ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

Asim Riaz Cryptic Post For Niyati Fatnani

असीम रियाज (Asim Riaz) ने अपने पोस्ट पर लिखा कि कुछ लोगों को बस चेहरे पर हाई-फाइव चाहिए लेकिन कुर्सी से। यह देख लोगों ने अनुमान लगाया की शायद असीम ने नियति द्वारा कीये गए वादों पर तंज कसा है। नियती ने पॉडकास्ट पर यह भी कहा था कि जो लड़ाई हुई सेट पर हुई थी उसे ज्यादा ऑन एयर नहीं किया गया था। असीम अब तक शो से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर कई बार जवाब दे चुके हैं, हालांकि अभी तक उस दौरान क्या हुआ था यह किसी को मालूम नहीं है।

End of Feed