'मोटा सुअर', Asim Riaz के भाई उमर रियाज का पारस छाबड़ा पर फूटा गुस्सा, Himanshi Khurana को भी लगाई लताड़

Umar Riaz On Himanshi Khurana Allegation: हिमांशी खुराना और असीम रियाज के विवाद में उमर रियाज ने एंट्री मारी है। असीम रियाज के भाई उमर ने हिमांशी और पार छाबड़ा को सुनाया है।

Umar Riaz On Himanshi Khurana Allegation: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल रह चुके हिमांशी खुराना (Umar Riaz) और असीम रियाज (Asim Riaz) का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। हिमांशी खुराना ने असीम पर धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाया था, जिस पर असीम रियाज ने करारा जवाब दिया था। हिमांशी ने असीम पर ये आरोप पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट के दौरान लगाया था और इस वजह से असीम रियाज के निशाने पर पारस छाबड़ा भी रहे। उन्होंने पारस को सुअर का टैग दिया था। अब इस मामले पर असीम रियाज के भाई उमर रियाज (Umar Riaz ) का गुस्सा फूटा है। उन्होंने पहले हिमांशी और फिर पारस छाबड़ा को फटकार लगाई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 में Gaurav Khana ने आकर बिगाड़ा Akanksha Chamola का गेम? एक्ट्रेस ने ताना मारते हुए निकाली भड़ास

asim riaz brother umar riaz on Himanshi Khurana Allegation

asim riaz brother umar riaz on Himanshi Khurana Allegation (photo credit- instagram)

असीम रियाज के भाई उमर रियाज का फूटा पारस छाबड़ा पर गुस्सा

    असीम रियाज के भाई उमर रियाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उमर ने हिमांशी और पारस छाबड़ा का नाम नहीं लिखा, लेकिन उनके शब्दों से साफ है कि वह दोनों को जमकर लताड़ रहे हैं। उमर रियाज ने अपने पोस्ट में लिखा, 'किसी को बदनाम करने के लिए धर्म को मोहरे के रूप में इस्तेमाल करना! तुम्हें शर्म आनी चाहिए! पॉडकास्टर नहीं है मोटा सुअर है।' बता दें कि इससे पहले असीम रियाज ने भी पारस छाबड़ा को सुअर का टैग दिया था। तब असीम ने पारस को जिम करेक फिट रहने की सलाह दी थी और लोगों की बातों पर यूं गॉसिप न करने के लिए कहा था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई इन 2 एक्ट्रेस की एंट्री, पोद्दार परिवार में वापसी करेगा ये पुराना किरदार

    asim riaz brother umar riaz on Himanshi Khurana Allegation (photo credit- instagram)

    पारस छाबड़ा ने असीम को दिया था जवाब

      हालांकि, पारस छाबड़ा की तरफ से भी सुअर और जिम वाले कमेंट पर जवाब सामने आ चुका है। पारस छाबड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर भगवान विष्णु का तीसरा अवतार वराह की एक फोटो शेयर की। इसके बाद उन्होंने एक एआई वीडियो शेयर किया, जिसमें भगवान हनुमान राक्षस से जिम के बारे में पूछते हैं और फिर उसे अपनी ताकत याद दिलाते हुए गदा दिखाते हैं, जिसके बाद राक्षस हाथ जोड़ लेता है।

      हिमांशी खुराना और असीम रियाज के आरोप

      बता दें कि असीम रियाज और हिमांशी खुराना का विवाद काफी वढञ गया है। दोनों की तरफ आरोप प्रत्यारोप जारी है। हिमांशी ने दावा किया था कि उन्होंने कभी खुद से अमीर लड़के को डेट नहीं किया। इसके बाद असीम ने जवाब दिया कि बैंक स्टेटमेंट देख लेंगे। इस दौरान असीम ने दावा किया था कि हिमांशी ने ब्रेकअप के तीन महीने बाद उन्हें मैसेज किया था। हिमांशी ने भी असीम पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

      End of Feed