आसिम रियाज- हिमांशी खुराना का हुआ ब्रेकअप! बिग बॉस 13 में शुरू हुआ था दोनों का रिश्ता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 27, 2023, 05:02 PM IST

Asim- Himanshi Breakup: बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज और हिमांशी खुराना लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में है। एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड हिमांशी की बर्थडे पार्टी में नजर नहीं आए। इसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की खबर चर्चा में है।

Asim- Himanshi Breakup: बिग बॉस 13 में आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हिमांशी ने आसिम के साथ अपने प्यार को एक्सेप्ट करते हुए अपनी सगाई तक तोड़ दी थी। पिछले कुछ समय से दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थी। हिमांशी की बर्थडे पार्टी में आसिम नजर नहीं आए। हिमांशी के बर्थडे पार्टी का वीडियो पंजाबी सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

पिछले कुछ महीने पहले ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। बाद में आसिम हिमांशी को पिक करने के लिए एयरपोर्ट आए थे। दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखकर सभी अटकलों पर चुप्पी लग गई थी। बिग बॉस 13 में हिमांशी ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। शहनाज और हिमांशी के बीच कंट्रोवर्शी हुई थी। इस शो में भी दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा देखने को मिला था।

End of Feed