Ashnoor Kaur Slams Bigg Boss 19 Makers For Bias Editing: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अशनूर कौर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। अशनूर कौर को आखिरी बार 'बिग बॉस 19' में देखा गया था, जहां रहते हुए उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। अशनूर कौर फिनाले की ओर बढ़ ही रही थीं। लेकिन उनपर तान्या मित्तल को जानबूझ कर मारने का आरोप लगा, जिसके बाद अशनूर कौर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इन सबके अलावा अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में 'बिग बॉस 19' की पक्षपात वाली एडिटिंग का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी कई गतिविधियों को 'बिग बॉस 19' के टेलीकास्ट में दिखाया ही नहीं गया। एक्ट्रेस ने ये तक कहा कि उन्हें सिर्फ एक लड़के के साथ ही दिखाया गया।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) ने फरीदून शायर को दिये इंटरव्यू में 'बिग बॉस 19' मेकर्स की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा, "बहुत सी चीजें जो मैंने घर के अंदर की थीं, उन्हें एडिट कर दिया गया। जब मैं बाहर आई तो मैंने अपनी मां से पूछा कि 'ये दिखाया?' 'मेरी ये लड़ाई दिखाई?' लेकिन उनका कहना था कि ये सब कब हुआ? ये सब हमें नहीं देखने को मिला।" अशनूर कौर ने बताया कि उनके एक ही तरफ के सफर पर पूरा नैरेटिव बनाया गया। एक्ट्रेस ने कहा, "असल में जो हुआ, वो ये कि सिर्फ एक ट्रैक पकड़कर मुझे एक इंसान के साथ दिखाया जा रहा था। जबकि मैं स्टैंड ले रही हूं, कई मुद्दों पर फाइट कर रही हूं दूसरे लोगों के साथ घर में, जो कि मुझे लगता है कि देखने लायक भी थे।"
अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने बताया कि 'बिग बॉस 19' के कई कंटेस्टेंट्स के साथ उनके अच्छे बॉन्ड थे। अशनूर कौर ने इस बारे में कहा, "घर में बहुत से लोगों के साथ मेरे अलग-अलग तरह के बॉन्ड थे, चाहे वो जीशान सर हों, बसीर, अमाल या फिर कोई और हो। लेकिन ये सब कभी भी बाहर नहीं दिखाया गया। एपिसोड में तो भूल ही जाओ, वो लाइव फीड में भी नहीं दिखाया गया।"
एक्ट्रेस अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि वह समझती हैं कि 24 घंटे सीरियल में जो चीजें हो रही हैं वो दिखाई नहीं जा सकती है। लेकिन जो धारणा बनी कि वो घर में कुछ भी नहीं कर रही हैं, वह इस एडिटिंग से ही आई। अशनूर कौर ने इस बारे में कहा, "मुझे क्या लगता है कि मेरे खिलाफ नैरेटिव बनाया गया कि ये कुछ योगदान नहीं कर रही है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कुछ दिखाया ही नहीं गया। मैं चीजें अपने तरीके से कर रही थी, लेकिन वो चीजें दिखाई नहीं जा रही थीं।"
