Asha Bhosle के निधन से शोक में डूबे सुधांशु पांडे, फोटो शेयर कर बोले- काश ये खबर झूठी होती...

Asha Bhosle Dies, Sudhanshu Pandey Shares Post On It: बॉलीवुड की लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। उनके निधन से सुधांशु पांडे मानो टूट गए हैं।

Asha Bhosle Dies, Sudhanshu Pandey Shares Post On It: बॉलीवुड की लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। आशा भोसले का मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण निधन हुआ है, जिसकी पुष्टि खुद ब्रीच कैंडी अस्पताल प्रशासन ने की है। आशा भोसले के निधन पर उनके बेटे आनंद भोसले ने भी बताया कि ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन से पूरा देश शोक में डूबा है। वहीं अब 'अनुपमा' एक्टर सुधांशु पांडे ने भी आशा भोसले को लेकर पोस्ट साझा की है। सुधांशु पांडे ने आशा भोसले संग तस्वीर साझा की, जिसमें वह उनकी गोद में सिर रखकर बैठे नजर आए। सुधांशु पांडे ने ये तक लिखा कि काश आशा भोसले के निधन की खबर झूठी हो। यह भी पढ़ें: Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, शनिवार को पड़ा था दिल का दौरा; कल होगा अंतिम संस्कार

Asha Bhosle

आशा भोसले के निधन से टूट गए सुधांशु पांडे (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

आशा भोसले (Asha Bhosle) के जाने से मानो सुधांशु पांडे टूट गए हों। उन्होंने लेजेंड्री सिंगर के निधन पर पोस्ट शेयर कर शोक जाहिर किया। सुधांशु पांडे ने कैप्शन में लिखा, "आपकी गोद में सिर रखकर जब ये तस्वीर ली थी, तब नहीं सोचा था कि ये मेरी सबसे अनमोल धरोहर बन जाएगी। आप इस दुनिया को अपनी सुंदर आवाज से सजाकर चली गईं। हमेशा के लिए। हम आपको हमेशा याद करेंगे आई। अभी भी प्रार्थना कर रहा हूं कि ये खबर गलत हो।" सुधांशु पांडे की ये पोस्ट देखते ही देखते चर्चा में आ गई है। यह भी पढ़ें: Asha Bhosle Death: आशा भोसले की मौत से देशभर में दौड़ी शोक की लहर, लोग बोले-'एक युग का अंत'

End of Feed