Asha Bhosle Dies At The Age Of 92: बॉलीवुड की मशहूर लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आशा भोसले को बीते शनिवार को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं अस्पताल में ही आशा भोसले ने आखिरी सांस ली। आशा भोसले (Asha Bhosle) की निधन की पुष्टि खुद उनके बेटे और हॉस्पिटल प्रशासन ने की है। उनके बेटे आनंद भोसले ने बताया कि लेजेंड्री सिंगर का अंतिम संस्कार सोमवार को शाम 4 बजे होगा। आशा भोसले के निधन से पूरे देश को झटका लगा है। यह भी पढ़ें: Asha Bhosle के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मंगल कामना, कहा- 'जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं'
अस्पताल प्रशासन और बेटे ने की पुष्टि
ब्रीच कैंडी अस्पताल की डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि आशा भोसले (Asha Bhosle) का निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ है। अपने बयान में डॉक्टर ने कहा, "आशा भोसले ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनका निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ है।" वहीं उनके बेटे आनंद भोसले ने भी एएनआई से बात करते हुए अपनी मां आशा भोसले के निधन की पुष्टि की। आनंद भोसले (Anand Bhosle) ने कहा, "मेरी माताश्री आशा भोसले का निधन हो चुका है। कल सुबह 11 बजे, जहां वह रहती हैं, वहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं। और चार बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।" यह भी पढ़ें: आशा भोसले के आगे नतमस्तक हो गए Sonu Nigam, चरणों को धोकर दिया गायिका को सम्मान

फोटो क्रेडिट- आशा भोसले फेसबुक
पोती जनई भोसले ने किया था आशा भोसले की सेहत पर ट्वीट
बता दें कि आशा भोसले को लेकर बीते दिन उनकी पोटी जनई भोसले ने भी ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, "मेरी दादी आशा भोसले को चेस्ट इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि उनकी निजता का ध्यान रखें। इलाज जारी है और हम उम्मीद करते हैं कि सभी चीजें ठीक हो जाएंगी।"
