टीवी मसाला

Eisha Singh-Avinash Mishra ने गुपचुप की सगाई, रिंग और हाथों में हाथ; फोटो देख बढ़ी फैंस की धड़कनें

Eisha Singh And Avinash Mishra Secretly Engaged: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसे देख अटकलें लग रही हैं कि उन्होंने सगाई कर ली है।

Image

ईशा सिंह-अविनाश मिश्रा ने की सगाई? (फोटो क्रेडिट- ईशा सिंह-अविनाश मिश्रा इंस्टाग्राम)

Eisha Singh And Avinash Mishra Secretly Engaged: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की दोस्ती अक्सर सुर्खियों में रहती है। ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की बॉन्डिंग 'बिग बॉस 18' में शुरू हुई थी, जो आज भी वैसे ही कायम है। दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की कई बार डेटिंग की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। लेकिन हाल ही में दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो को लेकर ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की सगाई की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। फोटो ने फैंस की भी धड़कनें तेज कर दी हैं। यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के बाद अब TV में धाक जमाएगा ये एक्टर, Eisha Singh-Vijayendra Kumeria के नए शो से करेगा डेब्यू

ईशा-अविनाश ने साथ शेयर की फोटो

ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने ये तस्वीर अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। फोटो में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए। फोटो में एक्ट्रेस की उंगली में अंगूठी भी दिखाई दी। वहीं तस्वीर को साझा करते हुए ईशा और अविनाश ने हार्ट शेप ईमोजी और ईविल आई इमोजी भी कैप्शन में लिखा। हालांकि दोनों की तस्वीर पर कोई कैप्शन नजर नहीं आया। ऐसे में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की सगाई की खबरें केवल अटकलों तक ही सीमित हैं। साथ ही इस मामले पर अभी तक अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की ओर से कोई टिप्पणी भी सामने नहीं आई है। यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में धमाका नहीं करेंगे प्रणाली राठौड़-अंकित गुप्ता, शो को मारी लात? जानें क्या है वजह

    avinash mishra

    फोटो क्रेडिट- ईशा सिंह इंस्टाग्राम

    पहले भी आ चुकी हैं ईशा सिंह-अविनाश मिश्रा की सगाई की खबर

    बता दें कि ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) अक्सर एक-दूजे के साथ तस्वीरें और वीडियोज साझा करते नजर आते हैं। दोनों के डेटिंग की अटकलें हमेशा लगती रहती हैं। लेकिन कभी भी ईशा और अविनाश ने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। इससे पहले भी दोनों की सगाई की खबरें सामने आई थीं, लेकिन ईशा सिंह की मम्मी ने इसे पूरी तरह से झूठा बताया था, साथ ही खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात भी कही थी।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article