बॉलीवुड

Asha Bhosle Death: आशा भोसले की मौत से देशभर में दौड़ी शोक की लहर, लोग बोले-'एक युग का अंत'

Asha Bhosle Death: दिग्गज गायिका आशा भोसले की मौत से पूरे देश भर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग आशा भोसले की मौत पर दुख जता रहे हैं।

Image

आशा भोसले की मौत से देशभर में दौड़ी शोक की लहर (pic credit- instagram)

Asha Bhosle Death: दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन की खबर ने पूरे देश को शोक में डूबा दिया है। उनके जाने की खबर सुनकर संगीत जगत और उनके करोड़ों फैंस दुखी हैं। सोशल मीडिया पर लोग आशा भोसले को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी याद में भावुक संदेश पोस्ट कर रहे हैं। बता दें कि कुछ देर पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आशा भोसले के लिए मंगल कामना की थी। अब उनकी मौत से सभी लोगों को झटका लगा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, शनिवार को पड़ा था दिल का दौरा; कल होगा अंतिम संस्कार)

asha bhosle died

आशा भोसले की मौत से देशभर में दौड़ी शोक की लहर (pic credit-instagram)

आशा भोसले की मौत से लगा झटका

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने भी एएनआई से बात करते हुए अपनी मां आशा भोसले के निधन की पुष्टि की। आनंद भोसले ने कहा, "मेरी माताश्री आशा भोसले का निधन हो चुका है। कल सुबह 11 बजे, जहां वह रहती हैं, वहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं। और चार बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। सोशल मीडिया पर तमाम लोग आशा भोसले की मौत पर दुख जता रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर राजनीति जगत के लोग आशा भोसले को सोशल मीडिया पर श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।

सीएम ममता ने दी श्रद्धाजंलि

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दिग्गज गायिका आशा भोसले की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'वे एक प्रेरणादायक और मंत्रमुग्ध कर देने वाली गायिका थीं, जिन्होंने पीढ़ियों तक हमारे दिलों पर राज किया।' उन्होंने कई बंगाली गीत भी गाए और बंगाल में भी वे बेहद लोकप्रिय हैं। वर्ष 2018 में हमने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बंगविभूषण' से सम्मानित किया था।' 'उनके परिवार, उनके संगीत जगत के साथियों और दुनिया भर में फैले उनके लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।'

बताते चलें कि आशा भोसले स्वर्गीय लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। उन्होंने आठ दशकों से भी ज्यादा लंबे करियर में 12,500 से अधिक गाने गाए हैं। उन्होंने मीना कुमारी, मधुबाला, जीनत अमान, काजोल, उर्मिला मातोंडकर समेत कई अभिनेत्रियों को अपनी आवाज दी है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article