Archana Puran Singh ने सालों तक छुपाकर रखी परमीत सेठी संग शादी, C-ग्रेड फिल्मों में काम करने पर हुई थीं मजबूर

Archana Puran Singh Reveals She Hider Her Marriage For Four Years: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में बताया है कि उन्होंने अपनी और परमीत सेठी की शादी कई सालों तक छुपाकर रखी थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह शादी के बाद सी-ग्रेड फिल्मों में काम करने पर भी मजबूर हुई थीं।

Archana Puran Singh Reveals She Hider Her Marriage For Four Years: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह अपनी एक्टिंग और अंदाज के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। अर्चना पूरन सिंह फिल्मों के साथ-साथ यू-ट्यूब व्लॉग के लिए भी खूब चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस यू-ट्यूब व्लॉग में अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने बताया कि उन्होंने अपनी और परमीत सेठी की शादी सालों तक छुपाकर रखी थी। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वह सी-ग्रेड फिल्मों में काम करने पर मजबूर हुई थीं।

archana puran singh parmeet sethi

फोटो क्रेडिट- अर्चना पूरन सिंह इंस्टाग्राम

अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) और परमीत सेठी की शादी 1992 में हुई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उस वक्त उन्होंने अपनी शादी को सार्वजनिक नहीं किया था। एक्ट्रेस ने कारण बताते हुए कहा कि उस दौरान इंडस्ट्री में महिला एक्ट्रेस की शादी को एक सेटबैक माना जाता था। उन्हें शादी के बाद काम कम मिलते थे। अर्चना पूरन सिंह ने हालांकि इस ट्रेंड को पूरी तरह से 'बकवास' कहा, साथ ही बताया कि इस चीज ने उनकी शादी को गुप्त रखने के फैसले में बड़ा रोल अदा किया है। एक्ट्रेस ने इस बारे में आगे कहा, "शादी गुप्त रखने के पीछे कुछ निजी और सामाजिक चुनौतियां भी थीं। परमीत मुझसे उम्र में छोटे थे, जिससे परिवार में लोगों की असहमति हुई और दोनों ही तरफ से रिलेशनशिप को लेकर नामंजूरी दी गई।"

End of Feed