'पैसा और फेम मोह माया है...'- अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका की पोस्ट हुई वायरल, निकाला दिल का गुबार

Anurag Dobhal Wife Ritika Chauhan Cryptic Post Viral: 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं इन सबके बीच रितिका चौहान की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्होंने दिल की भड़ास निकाली है।

Anurag Dobhal Wife Ritika Chauhan Cryptic Post Viral: 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल अपने पारिवारिक कलह के कारण काफी चर्चा में थे। अनुराग डोभाल ने माता-पिता और भाई पर मानसिक रूप से शोषण करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही अनुराग डोभाल ने तेज रफ्तार कार चलाते हुए खुदकुशी की कोशिश भी की थी। लेकिन अब अनुराग डोभाल की हालत पहले से काफी बेहतर है। अनुराग डोभाल को आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन इन सबके बीच अब उनकी पत्नी रितिका चौहान (Ritika Chauhan) की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। रितिका चौहान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चीजों को आड़े हाथों लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि पैसा और फेम उनके लिए मोह माया है।

anurag dobhal wife

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की पत्नी रितिका चौहान (Ritika Chauhan) ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर दिल का गुबार निकाला। उन्होंने लिखा, "पिछले कुछ दिनों से जो मैंने विश्लेषण किया है। सोशल मीडिया पर मौजूद हर चीज सच नहीं होती। सोशल मीडिया एक जगह है, जहां लोग पोस्ट करते हैं और दूसरे उसपर रिएक्शन देते हैं, कुछ दिनों तक टॉपिक चर्चा में रहता है और फिर लोग आगे बढ़ जाते हैं। लेकिन जो सबसे ज्यादा मायने रखता है वो ये कि आप सोशल मीडिया से परे अपनी जिंदगी कैसे जीते हैं। जो बर्ताव आप लेकर चलते हैं, जो मूल्य आपके हैं और जिस तरह से रोजाना आप लोगों से बर्ताव करते हैं। अपने दिल को साफ रखें और अच्छे काम करें। लोगों को अपनी अच्छाई से पहचानने दें। अंत में कर्मा ही सारे काम करता है।"

End of Feed