Anurag Dobhal Starts Crying After Seeing His Child: मशहूर यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल बीते लंबे वक्त से पारिवारिक कलह के कारण चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने परिवार से परेशान होकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी। हालांकि अब अनुराग डोभाल की हालत पहले से कहीं ज्यादा बेहतर है। मुश्किलों की इन घड़ी में अनुराग डोभाल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल, अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) पिता बन गए हैं। ये खुशखबरी खुद उनकी पत्नी रितिका चौहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। अनुराग डोभाल का हाल ही में एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बच्चे को गोद में लेते ही फूट-फूटकर रोने लगे।
फोटो क्रेडिट- अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के वीडियो में नजर आया कि अपनी टीम और दोस्तों की मदद से पहले वह कार से अस्पताल तक पहुंचते हैं। वहां लोगों की मदद से अनुराग डोभाल व्हीलचेयर पर बैठते हैं और अस्पताल में अंदर जाते हैं। जैसे ही वह अपने बच्चे को गोद में उठाते हैं, अनुराग डोभाल फूट-फूटकर रोने लगते हैं। उनके आस-पास मौजूद बाकी लोग अनुराग डोभाल की हिम्मत बढ़ाने का काम करते हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अनुराग डोभाल ने लिखा, "दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए।" अनुराग डोभाल ने हैशटैग से बताया कि उनके घर बेबी बॉय ने कदम रखा है। अनुराग डोभाल का ये वीडियो देख उनके फैंस का दिल पसीज गया। फैंस से लेकर सेलेब्स तक अनुराग डोभाल की पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
बता दें कि अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की पत्नी रितिका चौहान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर बच्चे के जन्म की खुशखबरी साझा की थी। रितिका चौहान ने बताया था कि रामनवमी के शुभावसर पर उनके घर नन्हे मेहमान ने कदम रखा है। रितिका चौहान ने बच्चे को भगवान का दिया सबसे खास तोहफा भी बताया।
