Anurag Dobhal ने ऋतिका चौहान के भाई संग की मारपीट, पोल खोलते हुए बोलीं- मेरी मां पर भी हाथ उठाया

Anurag Dobhal Beats Ritika Chauhan Brother: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' का हिस्सा रह चुके अनुराग डोभाल पर ऋतिका चौहान ने उनके भाई संग मारपीट का आरोप लगाया है।

Anurag Dobhal Beats Ritika Chauhan Brother: 'बिग बॉस 17' का हिस्सा रह चुके अनुराग डोभाल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। अनुराग डोभाल इस साल अपनी निजी जिंदगी के लिए काफी चर्चा में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल ने मार्च के महीने में खुदकुशी की कोशिश की थी। वहीं बाद में अनुराग डोभाल का पत्नी ऋतिका चौहान संग रिश्ता भी उथल-पुथल से गुजरा। अनुराग डोभाल ने अपनी पत्नी ऋतिका चौहान पर बेस्ट फ्रेंड के साथ अफेयर के आरोप लगाए थे। लेकिन ऋतिका ने भी इसपर पलटकर जवाब दिया था। वहीं अब अनुराग डोभाल एक और बार विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, अनुराग डोभाल पर अपने साले यानी ऋतिका चौहान के भाई संग मारपीट करने का आरोप है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर की टीम ने दिया हेल्थ अपडेट, शो से बाहर आने की खबरों पर भी तोड़ी चुप्पी

Anurag Dobhal ने Ritika Chauhan के भाई संग की मारपीट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

खुद ऋतिका चौहान ने वीडियो साझा कर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) पर बड़ा खुलासा किया है। ऋतिका चौहान ने बताया कि अनुराग डोभाल ने करीब 25 से 30 लड़कों के साथ मिलकर उनके भाई को मारा है। ऋतिका चौहान ने अपने भाई का वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उनकी आंखें और होंठ सूजे हुए नजर आए। ऋतिका चौहान ने अपने वीडियो में अनुराग डोभाल के लिए कहा, "जब मेरा भाई छुट्टी करके वापस आ रहा था तो अनुराग डोभाल और करीब 25-30 लड़के थे, जिन्होंने घेरा बनाकर मेरे भाई को गाड़ी के अंदर डाला, वहां मेरे भाई को मारा।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: Avinash Mishra बने खतरों के विनर, ट्रॉफी हासिल कर रूमर्ड GF ईशा सिंह को लगाया गले

ऋतिका चौहान (Ritika Chauhan) के भाई ने भी वीडियो में बताया कि अनुराग डोभाल और लड़कों ने उनका फोन छीनने की कोशिश की। ऋतिका चौहान ने लोगों को फटकारते हुए आगे कहा, "कहां हैं वो लोग जो अनुराग डोभाल को बहुत सपोर्ट करते हैं, जो कहते हैं कि अनुराग डोभाल बहुत अच्छा इंसान है, बहुत सज्जन है, वो तो झूठ नहीं नहीं बोलता है। मुझे बताओ ना कहा। अनुराग कह रहा है कि ऋतिका के घरवाले मुझे मारने आए थे। लेकिन तेरे ऊपर एक भी खरोंच नहीं है, तू प्लानिंग प्लॉटिंग करके आया था ना, इसलिए उसपर खरोंच है।"

End of Feed