Anurag Dobhal And Ritika Chauhan Accused Parents Of Dowry Demand: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल अपने पारिवारिक कलह के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर अनुराग डोभाल का भयंकर एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद से वह अस्पताल में हैं। जहां पहले वह आईसीयू वार्ड में थे तो वहीं बीते दिन खबर आई कि उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अनुराग डोभाल के पिता ने उन्हें परिवार और संपत्ति से बेदखल कर दिया है। बीते दिन इससे जुड़ा उनका इश्तेहार भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। लेकिन अब इस मामले में एक और खुलासा हुआ है। खुद अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के मैनेजर ने बताया कि पिता जगदंबा प्रसाद डोभाल ने उन्हें 2025 में ही संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इसके बाद अनुराग डोभाल और रितिका चौहान ने मां-बाप के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया।
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के मैनेजर ने इस बारे में बात करते हुए इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि अनुराग डोभाल और रितिका को शादी में लगा था कि उनका परिवार उन्हें स्वीकार कर लेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां तक कि रितिका चौहान की पहली रसोई की रस्म भी फैमिली किचन में नहीं कराई गई। वहीं शादी के बाद अनुराग डोभाल और रितिका चौहान मनाली चले गए, लेकिन उन्हें उम्मीद थी कि परिवार उन्हें अपना लेगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।
अनुराग डोभाल को मिलती थी परिवार से धमकी
मैनेजर ने इस बारे में कहा, "परिवार अनुराग से अक्सर बोलता था कि वे उसे बेदखल कर देंगे। अनुराग डोभाल को लगा कि मजाक कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इश्तेहार ही लगवा दिया। प्रचार के बाद रितिका चौहान और अनुराग डोभाल ने उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया, जहां उन्होंने बताया कि परिवार ने उनके साथ क्या किया है। ये वही दहेज का केस है, जिसके बारे में कलम ने अपने ब्रॉडकास्ट चैनल में भी बताया था।"
जवाबी कार्रवाई में परिवार के खिलाफ किया दहेज उत्पीड़न का केस
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के मैनेजर ने पोल पट्टी खोलते हुए आगे कहा, "परिवार ने ही इन सब चीजों की शुरुआत की थी, अनुराग या रितिका ने नहीं। अनुराग डोभाल अपने परिवार के पास वापस जाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने ही सारे रिश्ते तोड़ने का फैसला किया। हमने दहेज उत्पीड़न का केस जवाबी कार्रवाई में फाइल कराया था और रितिका भाभी की इजाजत भी ली थी।" अनुराग डोभाल के मैनेजर ने बताया कि रितिका चौहान प्रेग्नेंट हैं और मुश्किल घड़ी में अपने पति के साथ हैं। रोहिड पांडे ने कहा, "अस्पताल में 50 से ज्यादा लोग हैं और अनुराग का परिवार कॉल का जवाब तक नहीं दे रहा।" अनुराग डोभाल के मैनेजर के मुताबिक, ये सब यूके राइडर द्वारा 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदने के बाद शुरू हुआ था। ये संपत्ति अनुराग डोभाल ने अपनी मां के नाम खरीदी थी।
