Anupamaa Latest Episode Written Update 17 October 2022: अनुपमा सीरियल का राज टीवी पर अभी भी है। अपनी बेहतरीन कहानी और जबरदस्त ट्विस्ट की वजह से यह टीवी सीरियल दर्शकों के दिलों में छाया हुआ है। अनुपमा टीवी सीरियल का आने वाला एपिसोड अब बेहद दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इसकी पूरी कहानी अब पाखी और अधिक पर फोकस्ड होगी। कयास लगाया जा रहा है कि अब इस टीवी सीरियल में नया ट्रैक चलने वाला है जिसकी वजह से कई रिश्ते बनते और बिगड़ते नजर आएंगे। इन दिनों शाह और कपाड़िया परिवार में पाखी और अधिक के रिलेशनशिप की वजह से परेशानी देखी जा सकती है।
Anupamaa TV Serial Spoiler
एक तरफ जहां अधिक पाखी के लिए हनी ट्रैप तैयार करते जा रहा है। वहीं पाखी भी इसमें धीरे-धीरे फंसती जा रही है। ऐसे में ना ही सिर्फ अनुपमा बल्कि अनुज समेत पूरा शाह परिवार पाखी के लिए चिंता कर रहा है। इसी बीच इस टीवी के आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि पाखी को अपनी जाल में फंसाकर अधिक उसे अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहेगा। इधर पाखी भी मान जाएगी क्योंकि अधिक ने उसे शादी के सपने दिखाए हैं। ऐसे में अब पाखी और अधिक की शादी का ट्रैक ही इस टीवी सीरियल में देखने को मिल सकता है।
खबरों के अनुसार, अब शाह और कपाड़िया परिवार में बड़ा ड्रामा देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि दिवाली में पाखी और अधिक शादी करने की प्लानिंग करेंगे। ऐसे में कहीं दिवाली में शाह परिवार का दिवाला ना निकल जाए। अगर पाखी और अधिक की शादी हो गई तो रिश्तों में एक बड़ा बदलाव देखा जाएगा। अधिक अनुज की भाभी का बेटा है, ऐसे में अगर पाखी अधिक से शादी कर लेगी तो अनुपमा अपनी ही बेटी पाखी की चाची सास बन जाएगी। सीरियल में रिश्तों का इस तरह का हेरफेर देखना बहुत दिलचस्प होगा।
