This Character To Return In Anupamaa: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' अक्सर टीआरपी में भी नंबर 1 पर बना रहता है। लेकिन इस सप्ताह 'अनुपमा' को स्मृति ईरानी स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मात खानी पड़ी। सीरियल टीआरपी लिस्ट में खिसककर दूसरे नंबर पर आ गया है। ऐसे में इसकी हालत सुधारने के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। राजन शाही ने 'अनुपमा' (Anupamaa) में एक पुराने किरदार की वापसी कराने का फैसला किया है, जिससे अनुपमा को काफी सहारा मिलने वाला है। साथ ही इसकी टीआरपी में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
यह भी पढ़ें: Anupamaa: रोना-धोना करने वाली अनुपमा है असल में मस्तीखोर, जसप्रीत ने खोली पर्दे के पीछे की पोल
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) सीरियल में मेहुल निसार की वापसी होने वाली है, जिन्होंने शो में भावेश का किरदार अदा किया था। सेट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रक्षाबंधन के खास मौके पर 'अनुपमा' में भावेश की वापसी होगी, जिससे अनुपमा की खुशी सातवें आसमान पर होगी। राखी के खास मौके पर अनुपमा और भावेश का इमोशनल रीयूनियन देखने को मिलेगा। वहीं भावेश की वापसी को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इससे मुश्किलों से जूझ रही अनुपमा को सहारा मिलेगा। उसकी मौजूदगी और सपोर्ट अनुपमा की तकलीफों को कम करने का काम करेगी।
'अनुपमा' में आएगा ये महाट्विस्ट
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में दिखाया जाएगा कि अंश और प्रार्थना की शादी में राही की टीम और डांस रानी के बीच मुकाबला होगा। वहीं आज के एपिसोड को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शो में पाखी जहां प्रार्थना के घर से आए जेवर चुरा लेगी। लेकिन इसका इल्जाम वो अनुपमा की डांस टीम पर डाल देगी, जिससे अनुपमा के लिए एक और मुसीबत खड़ी हो जाएगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा इस मुसीबत से खुद को कैसे निकालेगी।
