Anupamaa Spoiler : स्टार प्लस के शो अनुपमा में धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। ये शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। परितोष एक बार फिर किंजल के साथ रहने के लिए उसे मौका देने के लिए कहता है। लेकिन किंजल तोषू के दिए धोखे को भूल नहीं पा रही हैं। इतना ही नहीं वो परितोष से कहती हैं कि तुम मुझसे और मेरी बेटी से दूर रहो। दोनों एक छत के नीचे रहकर भी एक दूसरे के लिए अजनीब है। परितोष इन सबके लिए अपनी मां अनुपमा को जिम्मेदार मानता है। अभी शाह और कपाड़िया परिवार के सदस्य साथ मिलकर नवरात्रि का पर्व मना रहे हैं। गरबा डांस के दौरान अनुपमा और परितोष के बीच जंग नजर आती हैं। एक तरफ जहां अनुपमा और वनराज परितोष को लेकर परेशान है तो दूसरी तरफ पाखी और अधिक एक - दूसरे के बेहद करीब आ जाएंगे।
anupamaa spoiler (credit : instagram)
परितोष करेगा गर्लफ्रेंड से दूसरी शादी
परितोष अनुपमा और किंजल को चोट पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। परितोष किंजल के व्यवहार को देखते हुए अपनी बेटी परी यानी आर्या को किडनैप करने की कोशिश करेगा। परितोष घरवालों के लिए नोट छोड़कर जाता है कि वो अपनी बेटी के साथ रहना चाहता है। अनुपमा परितोष को ऐसा करने से रोकती है और उसे इस दौरान चोट आ जाती हैं। इसके बाद वनराज परितोष को घर से निकालने का फैसला करता है। अपकमिंग एपिसोड में परितोष अनुपमा और किंजल से बदला लेने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर लेगा।
पाखी और अधिक के बीच बढ़ेगी नजदीकियां
पाखी अधिक के झूठे प्यार और इरादों से बिल्कुल अंजान है। पाखी अधिक के प्यार में हर हद को तोड़ने के लिए तैयार है। अधिक ये बात अच्छी तरह से जानता है कि पाखी उसके प्यार में पूरी तरह से फंस गई हैं। वो ये भी जानता है कि अभी अनुपमा और अनुज का ध्यान सिर्फ परितोष पर है। ऐसे में वो अनुपमा और अनुज के खिलाफ बड़ी साजिश रचने का प्लान करता है।
