Anupamaa Spoiler 31 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों को जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने सीरियल के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में अभी तक दिखाया गया कि जहां एक टास्क अनुपमा की टीम जीतती है तो वहीं दूसरे टास्क में प्रेम की टीम जीत हासिल करती है। टास्क के बाद ही अनुपमा बेहोश होकर गिर जाती है, जिससे वहां मौजूद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। हालांकि 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'जो लोग कानून हाथ में लेते हैं...'- छात्र प्रदर्शन पर Rupali Ganguly का ट्वीट वायरल, लोगों ने कहा 'स्पाइनलेस'
Anupamaa में आएगा ये महाट्विस्ट (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)
अनुपमा को अस्पताल लेकर जाएगा प्रेम
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को बेहोशी की हालत में प्रेम और राही अस्पताल लेकर जाएंगे। राही बाद में रुककर अनुपमा का ख्याल भी रखेगी। वहीं होश में आने के बाद अनुपमा राही और प्रेम का शुक्रिया अदा करेगी। अनुपमा कहेगी कि वो प्रेम को हराना नहीं चाहती, बस कॉम्पिटीशन जीतना चाहती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'आंखों में खटकना भी मजा...' Shilpa Shinde पर भड़कीं Hina Khan? Lock Upp 2 से बाहर आकर किया क्रिप्टिक पोस्ट
श्रुति पर फूटेगा प्रेम और राही का गुस्सा
दूसरी तरफ श्रुति प्रेम पर नाराज होगी। वो कहेगी कि तुमने कहा था कि तुम अनुपमा को बर्बाद करना चाहते हो, लेकिन तुम कर क्या रहे हो। श्रुति राही पर भड़केगी और कहेगी कि तुम इतनी देर से घर आई, तुम थी कहां। इसपर राही कहेगी कि मैं मम्मी के साथ थी, वो ऐसी हालत में हैं तो मैं अपनी मां को नहीं छोड़ सकती। वहीं प्रेम कहेगा कि मैं सुन-सुनकर थक गया हूं कि आपने हमारे लिए क्या किया है। मेरे अंदर अभी भी इंसानियत है। मैं किसी के लिए भी खड़ा रहूंगा और वो तो फिर भी मां है।
शाह हाउस में मचेगा बवाल
शाह हाउस में प्रेरणा कैफे की ड्यूटीज पर बात करती है। ये बात माही को पसंद नहीं आती और दोनों के बीच डाइनिंग टेबल पर ही झगड़ा होने लगता है। इस झगड़े में प्रेरणा, पाखी को लताड़ने में भी कोई कमी नहीं छोड़ती है।
अनुपमा को धोखा देगी माही
'अनुपमा' में आगे दिखाया जाएगा कि फिनाले से पहले माही अनुपमा के पास आएगी और कहेगी कि मैं अपने आपको इस टीम से दूर कर रही हूं। आपको सिर्फ प्रेरणा ही सही लगती है तो वही ठीक है। मैं इस टीम का हिस्सा नहीं रहूंगी। वहीं अगले टास्क में माही, प्रेम की टीम के साथ स्टेज पर आती है, जिसे देख अनुपमा हैरान रह जाती है।
