Anupamaa Spoiler: स्टेज पर अनुपमा को लगेगा बड़ा झटका, वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री से पलटेगा गेम

Anupamaa Spoiler 3 August, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में कई महाट्विस्ट देखने को मिलेंगे। स्टेज पर माही की वजह से अनुपमा को बड़ा झटका लगेगा। वहीं कॉम्पिटीशन में दो वाइल्डकार्ड एंट्री होगी।

Anupamaa Spoiler 3 August, 2026: रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने फैंस को शो से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में दिखाया गया कि अनुपमा माही को मनाने की पूरी कोशिश करती है। लेकिन माही अनुपमा की एक बात नहीं सुनती। बल्कि वो अनुपमा से कहती है कि आपने कभी भी मुझे प्यार नहीं दिया। ऐसे में अनुपमा अंत में माही की जगह बंकू को अपनी टीम में शामिल करती है। हालांकि रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट के चक्कर में छलनी हुई Gaurav Khanna की पीठ, घाव दिखाते हुए बोले- सबसे दर्दनाक

Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट

Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

    अनुपमा को लगेगा बड़ा झटका

    रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। 'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपनी टीम के साथ स्टेज पर जाएगी। लेकिन उस टीम में माही की जगह बंकू होगा। वहीं होस्ट के पूछने पर अनुपमा बताएगी कि माही को कुछ जरूरी काम है। हालांकि जब माही प्रेम की टीम के साथ स्टेज पर कदम रखती है तो अनुपमा और बाकी लोगों को जोरदार झटका लगता है। ये देख दिग्विजय कहता है कि माही को हमारे साथ काम नहीं करना था, कोई बात नहीं। लेकिन प्रेम की टीम में जाना, ये तो गद्दारी हुई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: '370 की बिरयानी' विवाद के बाद Pranit More ने दी पहली परफॉर्मेंस, स्टेज पर हुए भावुक; बोले- जो चीजें हुईं...

    End of Feed