Rupali Ganguly Double Body: राजन शाही का नंबर 1 टीवी सीरियल 'अनुपमा' आए दिन अपनी दमदार कहानी के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले पांच सालों से सीरियल सिर्फ टीवी पर ही नहीं बल्कि जनता के दिलों पर राज कर रहा है। इस सीरियल में रूपाली गांगुली 'अनुपमा' का किरदार निभाती है जिसने देश की हर औरत पर प्रभाव डाला। रूपाली की एक्टिंग ने सभी को अपना दीवाना बनाने में मिनट नहीं लगाए। अभी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर सेट से बीटीएस तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर में लोगों ने अनुपमा यानी रूपाली गांगुली की चोरी पकड़ ली। ऐसा क्या है इस तस्वीर में जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
Image Source: Rupali Ganguly Instagram
दरअसल सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में जल्द ही माही और गौतम की शादी होने वाली है जिससे जुड़े प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। मेकर्स ने सेट से तस्वीरें तो रिलीज कर दी लेकिन एक चीज छुपाना भूल सा गए। आग आप तस्वीर को गौर से देखें तो इसमें पराग, अंश और मोटीबा के बगल में एक औरत खड़ी है जिसने हूबहू अनुपमा जैसा लुक और कपड़े पहने हैं। ये देख लोगों कप पता चल गया की रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) शूटिंग के दौरान बॉडी डबल का इस्तेमाल करती हैं। लोगों ने ये तक कहा कि जिसे हम स्क्रीन पर देखते हैं वो कभी कभी बॉडी डबल होता है जिससे उनको झटका लगा।
तस्वीर वायरल होते ही एक यूजर ने X पर ट्वीट पोस्ट करते हुए लिखा, हमेशा उसकी बॉडी क्यों होती है, डबल क्यों वह हर बार कास्ट के साथ शूटिंग नहीं करती??? ऐसे तमाम यूजर ने रूपाली गांगुली पर डबल बॉडी इस्तेमाल करने के चलते सवालों की बोछार कर डाली। हालांकि क्यू यूजर ने समझाया कि अक्सर फिल्म से लेकर टेलीविजन के कई कलाकार बॉडी डबल इस्तेमाल करते हैं ये कोई बड़ी बात नहीं है। बात करें सीरियल की टीआरपी कि तो अनुपमा लिस्ट में पहले स्थान पर विराजमान है। कहानी में गौतम माही से शादी कर अनुपमा और कोठारी परिवार से बदला लेना चाहता है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा गौतम के इरादों को पूरा होने देगी या नहीं। आखरी में आप हमें कमेंट कर के जरूर बताइए कि क्या रूपाली का डबल बॉडी इस्तेमाल करना जायज है या नहीं।
